• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष राजस्व वसूली पर भी ध्यान दिया जायेगा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
10/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा वर्ष 2030 तक कार्बन में जीरो एमीशन प्राप्त करने के लिए गोमती नगर के विभूति खण्ड स्थित विद्युत के एसएलडीसी परिसर में यूपी पावर कॉनक्लेव-2022 का आयोजन किया। इसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार की विद्युत की सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने (AK Sharma) सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने, स्वच्छ ऊर्जा एवं अक्षय ऊर्जा की दिशा में ले जाने के लिए यह कॉनक्लेव अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इससे आने वाले समय में प्रदेश की जनता को 24 घण्टे उच्च गुणवत्ता एवं व्यवधानमुक्त विद्युत आपूर्ति मिलेगी। इसमें देश एवं प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ विद्युत उत्पादन, वितरण, ट्रांसमिशन एवं वैकल्पिक ऊर्जा के विषय पर अपनी राय व्यक्त करेंगे, जो बहुत उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जायेगा तथा पूरी पारदर्शिता के साथ इसका लाभ लोगों को दिया जायेगा।

ak sharma

ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि देश भर से ऊर्जा क्षेत्र के प्रतिनिधियों का इसमें शामिल होना दर्शाता है कि आने वाला समय प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में सुधार कर देश में अग्रणी भूमिका में लाना है। उन्होंने कहा कि आज बिजली लोगों की बेसिक जरूरत बन गई है। लोगों के जीवन में बिजली से महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा है। बिजली के वगैर जीवन चलना अब आसान नहीं, इससे प्रत्येक नागरिक की सुविधा जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऊर्जा की खपत बढ़ेगी तो पूरे देश व दुनिया में इसका असर होगा। हमारे पड़ोसी राज्यों का ऊर्जा उपभोग हमसे अच्छा है। जहां हम प्रतिवर्ष 600 यूनिट प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत करते हैं, वहीं गुजरात 2400 यूनिट तथा पूरे देश में 1200 यूनिट प्रति व्यक्ति खपत हो रही है। कहा कि सामान्य नागरिकों को 24×7 बिना किसी रूकावट के निर्वाध विद्युत आपूर्ति मिले इसके प्रयास किये जायेंगे। लाइन हानियों को कम करने के प्रयास किये जायेंगे, जो अभी 28 से 29 प्रतिशत है। उन्होंने विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष राजस्व वसूली पर भी ध्यान देने को कहा। विगत माह 5500 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई, जो पहले 3800 करोड़ रुपये हो रही थी। उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों में प्रदेश को अंधेरे से मुक्त किया गया। 1.21 लाख से अधिक मजरों को रोशन किया गया तथा 1.43 करोड़ नये कनेक्शन दिये गये।

स्वतंत्र देव का विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा, केशव मौर्य को मिली ज़िम्मेदारी

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि ऊर्जा विभाग की पहली प्राथमिकता उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। साथ ही आपूर्ति के सापेक्ष राजस्व वसूली को बढ़ाना तथा विद्युत व्यवस्था के ढांचे को सुदृढ़ करना आवश्यक है। बिजली के क्षेत्र में बहुत से चैलेंजेज होते हैं जो कि इमिडिएट, मीडियम एवं लॉग टर्म के हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए इस क्षेत्र में नई नीतियां लागू करना होगा और प्रदेश को अगले पांच वर्षों में 01 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी प्राप्त करने में सहायक होगा।

ak sharma

चेयरमैन, उ0प्र0 पावर कारपोरेशन एम0 देवराज ने कहा कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए चुनौतियां बहुत हैं। इसके लिए आधुनिक तकनीक के साथ क्षमता भी बढ़ानी होगी, जिससे कि लोगों को विद्युत की अच्छी तरह से सेवा दे सकें। इस कॉनक्लेव के माध्यम से कुछ सार्थक पहल निकलकर सामने आयेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही लखनऊ को बाधा रहित निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के प्रयास किये जायेंगे।

60 वर्ष से ऊपर की हर माता बहन को जल्द फ्री बस सेवा देंगे: सीएम योगी

यूपी पावार कॉनक्लेव में बिजली से संबंधित विभिन्न विषयों पर छह सत्र आयोजित किये गये जिसमें ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया और आश्वासन दिया कि प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए वे अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। कॉनक्लेव के पहले सत्र को आलोक कुमार, सचिव मिनिस्ट्री ऑफ पॉवर, गिरिधर अरामने सचिव मिनिस्ट्री ऑफ रोड एण्ड शिपिंग, ट्रांसपोर्ट, तरूण कुमार सलाहकार प्रधानमंत्री, इन्दु शेखर चतुर्वेदी सचिव एमएनआरई ने वर्चुअली सम्बोधित किया।

इसमें कहा गया कि लाइन लॉस को कम किया जाये, राजस्व वसूली बढ़ायी जाए, नेट जीरो इमिशन के लिए भी कार्य किया जाए। रिन्यूएवल एनर्जी पर ध्यान दें तथा कोल आधारित उत्पादन पर निर्भरता कम की जाए, ट्रांसमिशन सिस्टम में सुधार जैसे आदि विषयों पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि रिन्युएवल एनर्जी देश का भविष्य है। ऑटोमोबाइल एवं ट्रांसपोर्ट में ग्रीन एनर्जी व हाइड्रोजन को बढ़ावा दिया जाये। साथ ही सोलर, वायु एवं हाइड्रो एनर्जी के क्षेत्र में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट, इण्डस्ट्री, एग्रीकल्चर, बिल्डिंग और कुकिंग के क्षेत्र में ऊर्जा की खपत अभी और बढ़ेगी।

सीएम योगी ने 35 एएनएम सेंटर का किया शुभारंभ, 1700 युवतियों को मिलेगा प्रशिक्षण

कॉनक्लेव के दूसरे सत्र में एनटीपीसी के सीएमडी गुरूदीप सिंह, पीएफसीसीएल के सीईओ मनोज कुमार राणा, रेलवे के सीईओ ए0के0 सिंघल, रेलवे बोर्ड के ईडी मनीष गुप्ता, आईओसीएल के डीजीएम पीसी गुप्ता, आरएमआई के एमडी अक्षिमा घाते, टीएचडीसी के जीएम नीरज वर्मा ने बायो सीएनजी, बायोफ्यूल, ग्रीन हाइड्रोजन, नेटमीटरिंग, सोलर रूफटॉप, सोलराइजेशन ऑफ एग्रीकल्चर फीडर पर अपने विचार व्यक्त किये।

कॉनक्लेव के तीसरे सत्र में पोस्को के सीएमडी के0वी0एस0 बाबा, सदस्य गौतम राय, पीजीसीआईएल के सीएमडी के0 श्रीकांत, सीटीयू के पी0सी0 गर्ग ने विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण, पावर ट्रांसमिशन और रेगुलेटरी रिफार्म्स में अपने विचार व्यक्त किये। छठवें सत्र में डिलॉयट के शुभ्रांशू पटनायिक, टोरेंट पावर के वरूण मेहता, संदीप नारंग, मर्कडॉस के रमनदीप सिंह ने पावर सेक्टर में निजी भागीदारी को बढ़ाने, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा स्ट्रीट एसेट्स को बढ़ाने पर चर्चा की।

यूपीपावर कॉनक्लेव के समापन अवसर पर एमडी पावर कारपोरेशन पंकज कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और कहा कि कॉनक्लेव में आये महत्वपूर्ण विचारों एवं सुझावों को प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अमल में लाया जायेगा। इस अवसर पर पावर कारपोरेशन के उच्च अधिकारी, एमडी उत्पादन एवं पारेषण पी0गुरू प्रसाद, डिस्कॉम के सभी प्रबन्ध निदेशक तथा ऊर्जा क्षेत्र के अन्य विशेषज्ञ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup newsUP Power Conclave-2022
Previous Post

मुख्यमंत्री ने सीमान्त नीती घाटी पहुंचकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Next Post

भिखारियों ने खोल लिया खुद का ‘बैंक’, लोन के साथ जमा रकम पर मिलता है ब्याज

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Next Post
Bank

भिखारियों ने खोल लिया खुद का 'बैंक', लोन के साथ जमा रकम पर मिलता है ब्याज

यह भी पढ़ें

Cyclone buravi

‘निवार’ के बाद चक्रवाती ‘बुरेवी’ का खतरा, 4 दिसंबर को कन्याकुमारी से टकराएगा

02/12/2020
If messages have been deleted on your whatsapp, then read again like this

साइबर सिक्योरिटी रिसर्च का खुलासा, वाट्सऐप स्टेटस के जरिए आपको कोई भी कर सकता है स्टॉक

17/04/2021
Explosion

पत्थर खदान में विस्फोट से तीन की मौत, रेसक्यू जारी

01/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version