• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरसात में लोगों को न हो किसी प्रकार की समस्या: एके शर्मा

Writer D by Writer D
11/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने जानकीपुरम विस्तार के लोगों को जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए यहां की जल निकासी के बेहतर प्रबन्ध हेतु 02 करोड़ रुपए आज स्थलीय निरीक्षण के दौरान और मंजूर किए हैं। इससे यहां के नाले की मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य कराया जायेगा तथा पीडब्ल्यूडी की सड़क के नीचे जल निकासी के लिए पुलिया भी बनाई जाएंगी। उन्होंने पिछले वर्ष यहां के जलभराव को समाप्त करने के लिए 05 करोड़ रूपये की लागत से 04 पम्प स्थापित करने की मंजूरी दी थी। इस कार्य के पूर्ण हो जाने से इस क्षेत्र में इस वर्ष जलभराव से काफी राहत रही।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश में हो रही भारी बरसात के दृष्टिगत आज शाम 07ः00 बजे लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जोन-03 में स्थित जानकीपुरम बाढ़ पम्पिंग स्टेशन के संचालन, जानकीपुरम के सहारा स्टेट टर्न, लखनऊ पब्लिक कालेज, टेढ़ी पुलिया आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय वासियों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और क्षेत्र के विकास कार्यों को देखा। उन्होंने नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह को बरसात में लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिये।

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  को विधायक डा0 नीरज बोरा, वार्ड 67 के पार्षद राघव राम तिवारी और क्षेत्र की जनता ने बताया कि यहां पर बाढ़ पम्पिंग स्टेशन बनने से इस क्षेत्र को बहुत फायदा हुआ और यहां की बीस हजार आबादी जो कि जलभराव से परेशान होती थी, आज उन्हें काफी राहत है। मंत्री जी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि इस क्षेत्र में जो भी समस्याएं अभी भी दिख रही हों, उसके लिए शीघ्र ही प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत करें। सहारा स्टेट टर्न क्षेत्र के लोगों ने मंत्री जी को धन्यवाद दिया कि यहां पर 22 वर्षों से जलभराव की समस्या थी। 05 किमी के क्षेत्र में जलभराव होता था। साढ़े सात हजार की आबादी को जलभराव से परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जो कि अब पूर्णतया राहत है।

AK Sharma

ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने भारी बारिश के अलर्ट के चलते सभी निकायों को सतर्क एवं सजग रहने के निर्देश दिये हैं तथा लोगों की समस्याओं का युद्धस्तर पर कार्य कर निदान करने को कहा। उन्होंने डीसीसीसी के अधिकारियों को भी इस दौरान सभी निकायों की मानीटरिंग करने के निर्देश दिये तथा टोल फ्री नं0 1533 में आने वाली शिकायतों का त्वरित निदान करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिये कि बरसात में नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, कहीं पर भी कीचड़-गंदगी हो तो उसे शीघ्र साफ कराएं, जिससे कि लोगों को परेशानी न हो।

इस शहर में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, सामने आई ये बड़ी वजह

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि भारी बारिश से नागरिकों को कहीं पर भी जलभराव का सामना न करना पड़े। नाले व नालियों से पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर न आये, लोगों के घरों में गन्दा पानी  न घुसे, इसके लिए नाले-नालियों को चोक प्वाइंट को चेक करते रहें। नाले व नालियों की सफाई कराते रहें। नाले व नालियों में हुए अतिक्रमण से जलनिकासी में हो रही रूकावट को भी युद्धस्तर पर लगकर दूर कराएं।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

विदेश मंत्री के बाद अब चीन के रक्षा मंत्री हुए लापता, 14 दिन से गायब है ली शांग फू

Next Post

मुख्य सचिव ने जड़ी बूटी, ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु बैठक की

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
Main Slider

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की अहम भूमिका: सीएम धामी

17/10/2026
Next Post
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने जड़ी बूटी, ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु बैठक की

यह भी पढ़ें

Paan

पूजा में करें पान का उपयोग, देवता होते है प्रसन्न

04/08/2023
Maha Kumbh

महाकुम्भ में सिलेण्डर की जांच होगी अनिवार्य, अनधिकृत सिलेण्डरों की बिक्री पर सख्ती

21/01/2025
passport

वजन कम या ज्यादा हुआ तो बनवाना पड़ता है नया पासपोर्ट

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version