• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा मंत्री ने बताया- एक माह में युद्धस्तर पर कार्य, साथ ही कड़ाई

Writer D by Writer D
24/09/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  प्रदेश में विद्युत व्यवस्था के सुधार एवं आपूर्ति को लेकर बहुत ही सजग रहते हैं। जर्जर विद्युत् व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और निर्बाध आपूर्ति को लेकर उर्जा मंत्री विभागीय बैठकों के साथ ही निरिक्षण कर स्वयं निगरानी करते हैं। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) विभिन्न माध्यमों से प्राप्त उपभोक्ता की शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए उनका निपटारा कर रहे हैं। वहीं समय-समय पर अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए महज़ एक माह में 12 को बर्खास्त, 12 को निलंबित व अनेकों का तबादला भी किया है। ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  की इन कार्रवाइयों और गुड गवर्नेंस की कार्यशैली से प्रदेश की जनता का सरकार के प्रति विश्वास और भी मजबूत हो रहा हैं।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने ट्वीट कर विद्युत तंत्र को सुदृढ़ कर निर्बाध बिजली देने के लिए युद्ध स्तर पर हो रहे कार्यों के लिए विद्युत कर्मियों को धन्यवाद भी देते हैं।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  ने बताया कि वर्तमान में कई योजनाएं चल रही हैं, जिसमें से रीवैम्प अथवा आरडीएसएस योजनान्तर्गत सितम्बर माह के 21 दिनों में काम की गति लगातार बढ रही है। जिसमें बांस-बल्ली पर चल रही विद्युत व्यवस्था को सुधारते हुए 66,958 नये खंभे लगाए गए हैं। वहीं करीब 3,519 किलोमीटर जर्जर तार भी बदले गये हैं। 333 cKM कृषि/लो वोल्टेज वाले फीडर अलग किये गए हैं और 232 किमी की नई एलटी लाइन भी बिछाई गई है।

सितम्बर माह के 20 दिनों में पौने 2 लाख से अधिक घर हुए बिजली से रोशन

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने ट्वीट कर लिखा कि वर्तमान में संचालित विद्युत परिवार आपके द्वार कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि इसके तहत हम सब आपकी विशेष सेवा में लगे हैं और विद्युत व्यवस्था के सुधार में युद्ध स्तर पर कार्य हो रहे हैं।

कार्यशैली नहीं सुधारी, तो कार्रवाईयां अभी शेष हैं: एके शर्मा

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  ने बिजली कनेक्शन देने के मामले में ट्वीट के माध्यम से बताया कि सितम्बर 2023 की बात करें तो मात्र 20 तारीख को ही 18,955 नए कनेक्शन दिए गए। वहीं सितम्बर माह के प्रथम 20 दिन में कुल 1,75,763 नए कनेक्शन दिए गए हैं। वहीं इस वित्तीय वर्ष में कुल 7,14,510 उपभोक्ताओं को विद्युत व्यवस्था से जोड़ा गया है।

एक माह में विद्युत विभाग के दोषी कर्मियों पर हुई सख्त कार्रवाई

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  की चेतावनी के बाद एक महीने में बिजली विभाग के दोषी कर्मियों पर सख़्त कार्यवाही की गयी है जिसमें 12 को बर्खास्त, 12 को निलंबित व अनेक का तबादला किया गया है। जिसमें पूर्वांचल में 3, मध्यांचल में 6, दक्षिणांचल में 3 सहित 12 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर उनकी सेवाएं समाप्त की गई।

1. एक अधिशासी अभियंता (EE) को निलंबित किया गया
2. 6 अवर अभियंता (AE) को निलंबित किया गया
3. 3 टीजी-2 को निलंबित किया गया
4. एक उपखण्ड अधिकारी (SDO) को निलंबित किया गया
5. एक संविदा कर्मी को भी निलंबित किया गया

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newsup newsurja amntri
Previous Post

कार्यशैली नहीं सुधारी, तो कार्रवाईयां अभी शेष हैं: एके शर्मा

Next Post

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों जोरों पर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Transport Corporation makes robust arrangements for free bus travel.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क बस यात्रा के लिए परिवहन निगम ने किए पुख्ता इंतजाम

27/08/2026
CM Yuva Yojana
Main Slider

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावनाः मुख्यमंत्री

27/08/2026
Next Post
Ram

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों जोरों पर

यह भी पढ़ें

Uttar Pradesh ITI admission 2020

UP ITI में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू

29/09/2020
share market

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी लगाई ऊंची छलांग

18/07/2022
heat

यूपी में गर्मी बनी जानलेवा, हीट स्ट्रोक से 24 घंटे में 53 लोगों की मौत

19/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version