• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब समझाने-बुझाने का समय नहीं, गंदगी फैलने वालो पर सख्ती से की जाय करवाई: एके शर्मा

Writer D by Writer D
26/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। देश में आजादी के बाद प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने वर्ष 2014 में स्वच्छता की अलख जगाई और बृहद स्तर पर देशवासी इस मुहिम से जुड़कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा कर रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatama Gandhi) के 154वें जन्मदिन के अवसर पर नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सभी निकायों में महासाफाई के लिए ‘154 घंटे का नॉन-स्टॉप स्वच्छता अभियान’  का आज शुभारंभ किया गया।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने आज अपने 14 कालिदास आवास से प्रातः ही इस सफ़ाई अभियान की वर्चुअल शुरुआत की। उन्होंने निकाय अधिकारियों को निर्देशित कहा कि इस बार सभी निकायों की हार्डकोर सफाई की जायेंगी। इसके लिए सफ़ाई टीम और व्यवस्था देख रहे अधिकारियों के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाय, साथ ही निकाय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का भी सहयोग ले।

उन्होंने (AK Sharma)  कहा कि प्रदेश में पहली बार राष्ट्रपिता के स्वच्छता संकल्प के सम्मान में उनकी 154वीं जंयती पर 154 घंटे का महासफाई अभियान सभी निकायों में चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी निकाय एक दूसरे का सहयोग करेंगे, मशीनों का भरपूर प्रयोग करें, संसाधनो की कोई कमी नहीं है। नियमित रूप से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़े का ससमय उठान  और इसके प्रोसेसिंग पर भी ध्यान देंगे। सुबह से ही प्रतिदिन सभी गलियां, सड़के साफ हो जाए। GvPs स्थल फिर से गन्दे न हो जाय, इसके लिए वहां पर वेंडिंग जोन बनाए, सुंदरीकरण कराए, पौधारोपण कराए, बुजुर्गो के बैठने का स्थान, पार्क बनाए, जिससे कि लोगों की जिंदगी में परिवर्तन आए। उन्होंने कहा कि लोगों को समझाने-बुझाने का अब समय नहीं रहा, गंदगी फैलने वालों पर अब सख्ती से करवाई की जाय।

उन्होंने (AK Sharma)  अभियान के दौरान सभी निकायों में हार्डकोर सफाई करने और सभी GvPs स्थलों, पार्कों, अमृत सरोवरों, चौराहों, सार्वजनिक व ऐतिहासिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराने को कहा। मंत्री जी ने अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए नगरीय निकाय निदेशालय में स्थापित डेडिकेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेंटर से अभियान की लगातार लाइव मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma)   ने निर्देशित किया कि सफ़ाई अभियान के दौरान सभी निकाय लोगों को अपने आसपास के क्षेत्रों, गली कुंचो की सफाई पर ध्यान देने और कूड़ा खुले में न फेंकने के लिए जागरूक करेंगे। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और विकल्प में कपड़े से बने थैले का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित करेंगे।

देश की सीमायें और गरीबों का भविष्य दोनों मोदी जी के हाथों सुरक्षित: एके शर्मा

स्वच्छता अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में भी सफाई अभियान चलाया जाये। छात्रों को अपशिष्ठ प्रबंधन की जानकारी दे और उन्हें निष्प्रयोज्य सामानों को रिसाइकल कर नया कुछ बनाने के लिए भी प्रेरित किया जाये। अभियान के दौरान चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, बाजारों, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों व शौचालयों, अस्पतालों के नज़दीक सफाई पर ध्यान देंगे। पार्कों, उद्यानों के संरक्षण में नागरिकों की सहभागिता लेंगे। चौराहों, ऐतिहासिक स्थलों का सुंदरीकरण कराए और अमृत सरोंवरो को सुंदर बनाने के कार्यों में गति लाए। पहले कराए गए कार्यों और कब कराए जाने वाले कार्यों का डॉक्यूमेंटेशन भी कराए। पीजीआई के आसपास के क्षेत्र को और साफ सुथरा बनाया जाए।

सभी निकायों में GvP,s को चिन्हित कर सफाई की जाएगी और ऐसे स्थलों का सौंदर्यीकरण कर 02 अक्टूबर गांधी जयंती को तिंरगा झंडा फहराएंगे और इसे सफ़ाई उत्सव के रूप में मनाएंगे। उन्होंने गौशालाओं के व्यवस्थापन और साफ सफाई पर भी ध्यान देने को कहा और गोवंसो में लंपी रोग न फैले इसके पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma)  ने लोगों को संचारी रोग और मच्छर जनित बीमारियों, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया  से बचाने के लिए और रोगों से निपटने के लिए कहीं पर भी जल जमाव न होने पाए, यह देखे। डार्क स्पॉट में नियमित रूप से फार्मिंग कराने और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने को कहा।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma)  ने जनता से भी अपील की है कि आम जनमानस भी इस वृहद् सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपने आसपास की गालियों और क्षेत्रों में न किसी प्रकार की गंदगी करेंगे और न ही होने देंगे। इसका प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर निदेशक नगरीय निकाय नितिन बंसल, सभी नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, मुख्यालय के अधिकारियों के साथ अन्य निकाय अधिकारी वचुअली प्रतिभाग किया।

Tags: ak sharmaLucknow Newsswachch bharat abhiyanswachch bharat missionup news
Previous Post

‘विश्व विजेता कप्तान कपिल देव हो गए किडनैप?’, गौतम गंभीर के वीडियो पर मचा हड़कंप

Next Post

राजधानी में सबसे बड़ी चोरी, शोरूम की छत काटकर उड़ा ले गए 25 करोड़ की ज्वेलरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
Jewelery Showroom

राजधानी में सबसे बड़ी चोरी, शोरूम की छत काटकर उड़ा ले गए 25 करोड़ की ज्वेलरी

यह भी पढ़ें

कैब ड्राइवर का शव

कैब के अंदर मिला खून से लथपथ ड्राइवर का शव, जांच में जुटी पुलिस

08/09/2020
Elvish Yadav-Natasha

एल्विश के साथ जुड़ा हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ का नाम, उड़े दोनों के प्यार के चर्चे

12/10/2024
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय को महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन पर अनोखा तोहफा

21/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version