• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनसुनवाई सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम: एके शर्मा

Writer D by Writer D
15/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों ने नगर विकास, ऊर्जा एवं अन्य विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें मंत्री श्री शर्मा के समक्ष रखीं। मंत्री श्री शर्मा ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुना और तत्काल आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में जनता को त्वरित राहत देना सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर औरैया जनपद से आए एक मामले में मंत्री श्री शर्मा ने ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री नरेंद्र भूषण से दूरभाष पर वार्ता की। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने मामले को जनहित में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए, जिससे संबंधित नागरिक को शीघ्र समाधान मिल सके।

मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने मौके पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए, ताकि समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित हो सके और आम नागरिकों का सरकार पर विश्वास और मजबूत हो।

इस अवसर पर ऊर्जा,नगर विकास विभाग के अधिकारी तथा नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

उन्नत खेती की राह पर उत्तर प्रदेश: नवाचार से बढ़ रही किसानों की समृद्धि

Next Post

आगामी अर्ध कुम्भ की सफलता के लिए धामी ने की दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज बसों का संचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

13/10/2026
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खां से जेल में ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट मामले में जांच तेज

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी देंगे 60 हजार चौकीदारों को सौगात, हर महीने ₹1,000 बढ़ेगा मानदेय

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
Next Post
CM Dhami offered prayers at Daksheshwar Mahadev Temple

आगामी अर्ध कुम्भ की सफलता के लिए धामी ने की दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना

यह भी पढ़ें

Khalid bin Talal Al Saud

सऊदी के प्रिंस खालिद बिन तलाल अल सऊद का निधन, 20 साल कोमा में रहने के बाद मौत

20/07/2025

मनीष मल्होत्रा के घर लगा सितारों का जमावड़ा, जमकर की मस्ती

09/08/2021
दिल्ली में सरकार ने बैन किया The government banned firecrackers in Delhi पटाखा

यूपी की राजधानी लखनऊ सहित इन 13 शहरों में इस दीपावली पर पटाखा बैन

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version