• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाजिक क्रांति के अग्रदूत और किसानों के मसीहा थे स्व. बाबू गेंदा सिंह: एके शर्मा

Writer D by Writer D
15/11/2023
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma), सांसद देवरिया, सांसद कुशीनगर, विधायकगण द्वारा विकास खंड तमकुही के ग्राम पंचायत बरवा राजा पाकड़ गांव के सीताराम चौराहा पर स्थित गेंदा सिंह स्मारक लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रदेश सरकार में मंत्री व सांसद रहे स्व. गेंदा सिंह की 46 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर छाया चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों के अनुसरण करने का संकल्प भी लिया।

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि स्व0 बाबू गेंदा सिंह ने छितौनी-बगहां पुल, एपी बांध, गन्ना प्रजनन अनुसंधान केन्द्र, लक्ष्मीपुर फार्म, बकरी फार्म, गंडक नहर प्रणाली, मसाला फार्म, आलू फार्म, रेशम फार्म, कृषि विज्ञान केन्द्र उनकी ही देन हैं। वे किसानों के मसीहा थे।

AK Sharma

इस अवसर पर देवरिया के सांसद रमापति त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबू गेंदा सिंह महान विचारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, किसानों के हितैषी होने के साथ एक सच्चे लोकसेवक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अपने लिए नहीं बल्कि दूसरे लोगों की भलाई में समर्पित कर दिया। मूल्यों की राजनीति में उनका विश्वास था। यही कारण है कि आज भी उनका जीवन हमारे बीच प्रासंगिक है।

इस अवसर पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने कहा कि स्व0 बाबू गेंदा सिंह का संपूर्ण जीवन किसानों की खुशहाली और तरक्की को समर्पित था। किसान और गांव की जिंदगी को अधिक बेहतर बनाने के सदा प्रयासरत रहे। इसके लिए उन्होंने सड़क से सदन तक संघर्ष किया।

AK Sharma

विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू गेंदा सिंह ने खेती किसानी के स्वरूप में व्यापक परिवर्तन करते हुए सेवरही इलाके में एशिया स्तर का शोध संस्थान, बकरी फार्म, मसाला फार्म, सब्जी अनुसंधान के साथ नहरों का जाल बिछाया।

सुब्रत रॉय के निधन पर सीएम योगी ने व्यक्त किया गहरा शोक

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि स्व. बाबू गेंदा सिंह समाजिक क्रांति के अग्रदूत और किसानों के मसीहा थे। उनका अनुसरण करके ही समाज का विकास किया जा सकता है। नौजवानों को बाबू गेंदा सिंह के व्यक्तित्व से सीख लेने की जरूरत है। श्रद्धांजलि सभा को   विधायकगण डा. असीम कुमार राय(वि स तमकुही), विवेकानंद पांडेय(वि स खड्डा) , मोहन वर्मा(वि स हाटा), मनीष जायसवाल(वि स पडरौना/सदर), पूर्व विधायक डा. पीके राय, गंगा सिंह कुशवाहा, जिला प्रभारी रमेश सिंह, शशि शर्मा आदि ने बारी बारी संबोधित किया।

इस अवसर पर अजय गिरी, राधेश्याम त्यागी आयोजक व भारत सरकार के कारपोरेट मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य डा. पुनीत राय, रजनीश राय व सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, हरिशंकर राय दिवाकर मणि त्रिपाठी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmakushinagar newsnagar vikas mantriup newsurja mantri
Previous Post

सुब्रत रॉय के निधन पर सीएम योगी ने व्यक्त किया गहरा शोक

Next Post

नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, छह लोग झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
New Delhi-Darbhanga Express

नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, छह लोग झुलसे

यह भी पढ़ें

anil ambani

अनिल अंबानी और टीना को हाईकोर्ट से राहत

29/06/2022
Saphala Ekadashi

निर्जला एकादशी कब है? जानें पारण का समय

30/05/2025

IPL: CSK ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला

10/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version