• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर CM योगी ने सख्त, कहा- विदेशों से आने वालों की पड़ताल हो

Writer D by Writer D
30/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चाधिकारियों को कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां, सर्विलांस टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम, डीएम और डीएसओ सक्रिय रहें। वह सोमवार को उच्चाधिकारियों की बैठक में कोविड की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट को लेकर लखनऊ समेत सभी जिलों में विदेश से आने वालों की पड़ताल के निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि विदेशों से आने वाले यात्रियों की ट्रेसिंग और कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गठित की गई विशेषज्ञों की टीम नए वैरिएंट पर नजर बनाए हुए है। ये टीम नए वैरिएंट के लक्षण, प्रभाव और खतरे का आंकलन करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी एयरपोर्ट पर यात्रियों की निशुल्क आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। किसी भी यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उस नमूने का जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी।

एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप

ओमिक्रॉन वेरिएंट से पीड़ित पाए जाने वालों के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। सोमवार को अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इस बाबत गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें निर्देश दिया गया है कि विदेशों से आने वालों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद तत्काल कांटैक्ट ट्रेसिंग की जाएगी और उनके संपर्क वाले हर व्यक्ति की निगरानी की जाएगी।

जिन जिलों में एयरपोर्ट है, वहां अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अलग से व्यवस्था बनाई जाएगी। सभी जिलों में सीएमओ की ओर से इंटीग्रेटेड कोविड कमांड व कंट्रोल सेंटर को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। इन यात्रियों के भारत आगमन के सात दिन तक कॉल करके इनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी।

अगर किसी में कोरोना के लक्षण पाए गए तो तत्काल उसकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। रिस्क देश की श्रेणी में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल को रखा गया है।

Tags: corona cases in delhicorona cases in indiacorona new variantCoronavirusLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in HindiOmicronomicron newsomicron symptomsOmicron Variantomicron variant in indiaomicron virusomicron virus indiaYogi Adityanath
Previous Post

एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप

Next Post

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 58 हजार के पार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
share market

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 58 हजार के पार

यह भी पढ़ें

सीबीएसई के छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के इंतजार में

25/07/2020

सर्जरी से ठीक होने के बाद फिल्म ‘राधे’ की डबिंग पर लौटे रणदीप हुड्डा

17/09/2020
CM Yogi

मिशन मोड में हो जनसुनवाई, जनसमस्याओं का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता: सीएम योगी

07/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version