• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 58 हजार के पार

Writer D by Writer D
30/11/2021
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय शेयर बाजार ने आज कारोबार की फ्लैट शुरुआत करने के बाद दिन के पहले सत्र के कारोबार में शानदार तेजी का रुख दिखाया है। बाजार में हो रही चौतरफा बिकवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगातार कुलांचे भरते हुए आगे की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। शुरुआती 1 घंटा के कारोबार में ही सेंसेक्स में 700 अंक से अधिक और निफ्टी में 200 अंक से अधिक की उछाल आ चुकी है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 11.50 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 57,272.08 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होते ही तेजड़ियों ने बाजार पर कब्जा कर लिया, जिसके कारण कारोबार की शुरुआत से ही लगातार खरीदारी का जोर बन गया। शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स करीब 655 अंक की मजबूती के साथ 57,915.30 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में कुछ बिकवाली भी शुरू हुई, जिसके कारण सेंसेक्स की तेज रफ्तार पर ब्रेक लगता हुआ नजर आया।

शानदार तेजी के बाद बाजार में मामूली बिकवाली भी शुरू होगई। लेकिन ओवरऑल बाजार में तेजी बनी रही। खरीदारी के सपोर्ट से शुरुआती आधे घंटे का कारोबार होने के बाद ही सेंसेक्स 687.79 अंक की मजबूती के साथ 57948.37 अंक के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद हुई बिकवाली ने सेंसेक्स को इस स्तर से मामूली तौर पर नीचे धकेला, लेकिन लिवालों ने ऐक्टिव होकर तुरंत ही तेजी ला दी और सेंसेक्स में में तेजी लाकर इस सूचकांक को 700 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 58 हजार अंक के दायरे में 58,019.58 अंक के स्तर पर पहुंचा दिया। हालांकि इस स्तर पर हुई बिकवाली ने सेंसेक्स को एक बार फिर 58 हजार अंक के दायरे से नीचे धकेल दिया। शुरुआती खरीद बिक्री के बीच 1 घंटे के कारोबार के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 704.93 अंक की मजबूती के साथ 57965.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत निफ्टी ने आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ की। निफ्टी आज 2.80 अंक की गिरावट के साथ 17,051.15 अंक के स्तर पर खुला। लेकिन ये कमजोरी भी कारोबार शुरू होते ही तेजी में बदल गई। कारोबार की शुरुआत में ही तेजड़ियों के बाजार पर हावी हो जाने के कारण निफ्टी को भी पर लग गए और ये सूचकांक तेजी से ऊपर की ओर चल पड़ा। शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में ही निफ्टी 200.10 अंक की मजबूती के साथ 17,254.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

इस स्तर पर पहुंचने के बाद निफ्टी के आगे बढ़ने की एकतरफा तेज रफ्तार पर ब्रेक लगा, क्योंकि बाजार में खरीदारी के साथ ही बिकवाली भी शुरू हो गई। बिकवाली शुरू होने के बावजूद बाजार में खरीदारी का जोर लगातार बना रहा, जिसके कारण निफ्टी सुबह 10 बजे के करीब 225.10 अंक की छलांग के साथ 17,279.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर हुई बिकवाली ने निफ्टी को थोड़ा नीचे भी धकेल दिया, जिसकी वजह से शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 211.25 अंक की मजबूती के साथ 17,265.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 46 शेयर खरीदारी के सपोर्ट से हरे निशान में 4 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयरों में तेजी का और 2 शेयरों में गिरावट का रुख नजर आ रहा है।

ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर CM योगी ने सख्त, कहा- विदेशों से आने वालों की पड़ताल हो

आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच मिलीजुली शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 133.82 अंक की बढ़त और 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,394.40 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 1.19 प्रतिशत की मंदी और 203.20 अंक की फिसलन के साथ 16,850.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 153.43 अंक की बढ़त के साथ 57,260.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 27.50 अंक की तेजी के साथ 17,053.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर CM योगी ने सख्त, कहा- विदेशों से आने वालों की पड़ताल हो

Next Post

नमाज के लिए निकले कपड़ा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Next Post
shot

नमाज के लिए निकले कपड़ा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Ravana

यहां है ‘रावण’ के नाम का गांव, दशानन के दहन पर मानते है शोक

24/10/2023
Kl rahul

केएल राहुल के गलत डीआरएस को लेकर बने मजेदार जोक्स

08/12/2020
Lahan

250 किलो लहन लहन पकड़ा, परचून दुकानदार गिरफ्तार

17/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version