• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘संभव’ बना जनता का सशक्त हथियार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिलाया त्वरित न्याय

Writer D by Writer D
14/04/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कल देर रात जनपद मऊ के बहुउद्देशीय भवन मंगलम में “संभव” ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली के माध्यम से व्यापक जनसुनवाई कर प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील शासन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। इस जनसुनवाई में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जुड़े 100 से अधिक शिकायतकर्ताओं/उपभोक्ताओं ने सीधे मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।

“संभव” प्रणाली के माध्यम से शिकायतकर्ता और अधिकारी आमने-सामने जुड़ते हैं, जिससे न केवल पारदर्शिता बढ़ती है बल्कि समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब भी समाप्त होता है। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान कई गंभीर मामलों में त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बाराबंकी में अत्यधिक राशि का गलत एस्टीमेट बनाए जाने पर मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने संबंधित लाइनमैन को हटाने, जेई को तत्काल निलंबित करने तथा अधिशासी अभियंता के विरुद्ध नियम 10 के तहत कार्रवाई एवं स्थानांतरण के निर्देश दिए।आजमगढ़, बरेली, आगरा सहित अन्य जनपदों में भी दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महाराजगंज में एस्टीमेट जमा करने के बावजूद विद्युत कनेक्शन न देने पर संबंधित अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए गए, वहीं बरेली एवं मेरठ के मामलों में भी स्पष्ट किया गया कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध सेवाएं देना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मंत्री श्री शर्मा ने वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार राजेश राय के प्रकरण में विधिक राय लेकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए, जबकि उन्नाव में स्मार्ट मीटर से संबंधित बिलिंग समस्या पर विशेष ध्यान देते हुए सभी उपभोक्ताओं को सही एवं समय पर बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।ऊर्जा मंत्री ने झांसी, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर एवं मथुरा की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और ठोस सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मथुरा जैसे धार्मिक एवं आस्था केंद्रों पर बिजली व्यवस्था निर्बाध एवं व्यवस्थित रहनी चाहिए।

जनसुनवाई के समापन पर मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, शाम के समय अनावश्यक कटौती पूर्णतः बंद रखने तथा स्मार्ट मीटर से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं के साथ संवाद बढ़ाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान ही विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिकायतकर्ताओं ने “संभव” पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में अत्यंत प्रभावी और भरोसेमंद मंच बताया तथा ऊर्जा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष आशीष गोयल, एमडी यूपीपीसीएल पंकज कुमार, एमडी ट्रांसमिशन मयूर माहेश्वरी, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार सहित सभी डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी जनपदों के अधिकारी वर्चुअल एवं भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

पीएम सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मी तैनात

Next Post

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में 18 से छह प्रतिशत पर आया किसानों के कर्ज का ब्याज

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

(अपडेट) जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: मुख्यमंत्री योगी

23/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी से केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने की शिष्टाचार भेंट

23/09/2026
Next Post
minimum wage

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

यह भी पढ़ें

pavitra eijaz khan

एजाज खान और पवित्रा पुनिया के बीच दिखा रोमांटिक सीन्स, रुबीना से कही ये बात

13/10/2020
पीएम मोदी PM Modi

विदेशी ताकतें रच रहीं है भारतीय चाय को बदनाम करने की साजिश : पीएम मोदी

07/02/2021
shilpa shirodkar

कोरोना की चपेट एमिन आई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

19/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version