• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

’सम्भव’ के तहत एके शर्मा ने 210 से अधिक शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

Writer D by Writer D
17/08/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में विद्युत कार्मिकों द्वारा रात में चोरों की भांति उपभोक्ता के परिसर के बाहर से विद्युत मीटर उतारने का कार्य किया गया। कार्मिकों का यह कार्य उनके अभद्र आचरण को दर्शाता है, जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विद्युत कार्मिक सरकार की मंशा अनुरूप उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार करें, शिकायत का मौका न दें। सभी प्रकार के कार्यों को पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से करें। ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने अध्यक्ष यूपीपीसीएल, एमडी यूपीपीसीएल तथा सभी डिस्काम के एमडी को निर्देशित किया कि विद्युत कार्मिकों की कार्यशैली और कार्यों की मॉनिटरिंग की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे उपभोक्ताओं को शिकायत का मौका न मिले। पूरे प्रदेश में ढीले तारों, झुके पोल और जर्जर लाइन व पोल विद्युत् दुर्घटना का कारण बनते हैं, इस व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का कार्य किया जाए।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ‘सम्भव’ पोर्टल के तहत शनिवार को मऊ में जनसुनवाई कर रहे थे, जिसमें ऐसा प्रकरण संज्ञान में आया। मऊ जिले में जनसुनवाई के दौरान बिजली से संबंधित शिकायतों में विद्युत लाइन नीचे होना, मीटर लगवाने, ट्रांसफार्मर के जलने व क्षमता वृद्धि, पोल क्षतिग्रस्त होने, लो वोल्टेज, खराब मीटर, जर्जर लाइन, बिल संशोधन, बिजली कटौती, विद्युत पोल लगवाने, विद्युत दुर्घटना में मुआवजा दिलाने, कनेक्शन पीड़ी कराने, विद्यालय में विद्युत् संयोजन दिलाने, बिलिंग न होने आदि से संबंधित समस्याओ का समाधान कराया गया। इसी प्रकार नगर विकास से खराब स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप मरम्मत, जल निकासी की समस्या, नाली सफाई, स्ट्रीट लाइट लगवाने, पानी की आपूर्ति न होना, साफ सफाई, मंदिर के संपर्क मार्ग पर रोड लाइट और हाई मास्ट लाइट लगवाने आदि समस्याओं का समाधान कराया गया। इस दौरान शिकायतकर्ता और संबंधित अधिकारियों से शिकायत के संबंध में वर्चुअल संवाद भी किया गया।

Image

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने ’सम्भव’ के तहत् नगर विकास, ऊर्जा एवं अन्य विभागों से संबंधित आई 258 शिकायतों की जनसुनवाई की और मौके पर ही ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग से संबंधित 210 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। जिसमें ज्यादातर शिकायतों पर मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने सीधा संवाद कर समाधान कराया तथा अन्य विभागों से आई शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को लोगों की शिकायतो को गंभीरता से लेने तथा त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विद्युत् कार्मिकों की भ्रष्टाचार में संलिप्तता और कार्य में उदासीनता बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

ए.के. शर्मा (AK Sharma) शनिवार को ’सम्भव’ पोर्टल के तहत जनपद मऊ के बड़ागांव स्थित मंगलम बहुउद्देशीय भवन में शिकायतों की जनसुनवाई कर रहे थे। मंत्री जी का स्थानीय स्तर पर यह दूसरी जनसुनवाई कार्यक्रम था, जिसे मऊ जिले की सदर एवं मोहम्मदाबाद गोहाना तहसील में आयोजित किया गया।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने ‘सम्भव’ के तहत नगर निकाय और ऊर्जा विभाग की ज्यादातर शिकायतों पर शिकायतकर्ता और विभागीय अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर मौके पर समाधान कराया।
इसके अतिरिक्त अन्य विभागों की जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से आधुनिक तकनीक युक्त ’सम्भव’ नाम की व्यवस्था नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग में जनशिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए विगत दो वर्ष संचालित है। इस व्यवस्था के अंतर्गत विभागीय अधिकारी स्थानीय स्तर पर साप्ताहिक जनसुनवाई करते हैं और मंत्री स्तर की राज्यस्तर पर मासिक जनसुनवाई होती है। इस व्यवस्था को और आसान बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए मंत्री स्तर से होने वाली जनसुनवाई को अब जिला एवं तहसील स्तर पर भी आयोजित किया जा रहा है। जिसके संबंध में लोगों को पहले से ही जानकारी दी जाती है।

’सम्भव’ के तहत होने वाली जनसुनवाई में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों और शिकायतकर्ता से समस्या के प्रकरण एवं निस्तारण के संबंध में सुनवाई की जाती है। इसमें शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें मंत्री जी के तेज पोर्टल tej.net.in पर दर्ज करा सकते हैं अथवा ईमेल sambhavprg@gmail.com के माध्यम से भी भेजी जा सकती है। इस व्यवस्था में दोनों विभागों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जा रहा है।

जनसुनवाई में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग के स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। ऊर्जा विभाग की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड शम्भु कुमार, नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी दिनेश यादव व अन्य सभी नगर पंचायतो के अधिशाषी अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड डॉ. आशीष कुमार गोयल,प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक तथा नगर विकास के स्थानीय स्तर के अधिकारी भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

Tags: ak sharmaEnergy Ministermau newsup newsuppclurja mantri
Previous Post

उत्तर प्रदेश के क्राफ्ट, कुजीन और कल्चर को प्रदर्शित करेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

Next Post

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में भक्ति-भाव से लबरेज दिखे मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Next Post
CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में भक्ति-भाव से लबरेज दिखे मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

Kamal Nath

जनता तय करेगी उसे कैसा प्रदेश चाहिए: कमलनाथ

15/11/2023
IPU

आईपीयू ने हेल्थकेयर मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा का नया कार्यक्रम किया शुरू

07/10/2020

कृषि और किसानों का कल्याण प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य है : सीएम योगी

06/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version