• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा मंत्री ने की पश्चिमांचल डिस्काम एवं केस्को की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा

Writer D by Writer D
27/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma ) ने कहा कि राज्य में भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण बिजली की मांग बढ़ रही है। लोगों को बिजली संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए मेन्टिनेंस कार्य में तेजी लायी जाए। सभी फीडरों, सब स्टेशनों व ट्रांसफार्मर्स के लोड बैलेंसिंग की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ओवरलोड की स्थिति में समय पर आवश्यक सुधार किया जाए।

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा (AK Sharma ) बुधवार को शक्ति भवन में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की तथा केस्को, कानपुर से जुड़े जनपदों की विद्युत व्यवस्था की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रबंध निदेशक, पश्चिमांचल डिस्कॉम अरविन्द मालप्पा बंगारी एवं केस्को के प्रबंध निदेशक अनिल ढीगरा, निदेशक, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, तथा अधिशासी अभियंता को अपने-अपने क्षेत्रों में तय शिड्यूल के अनुसार विद्युत की निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दिए।

Image

अधीनस्थ कर्मचारियों व अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन करें : एके शर्मा (AK Sharma )

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें और विद्युत व्यवस्था की मानीटरिंग के लिए अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों व अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन करें तथा लोंगो की समस्याओं का समाधान कराये। उन्होंने अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने और उनके सुझाओं पर अमल करने की बात कहीं।

आराम से नहीं बैठना है, अगले कार्य की तैयारी शुरू करनी है : CM Dhami

ऊर्जा मंत्री ने कम बिलिंग एवं राजस्व वसूली की कमी पर सभी अधीक्षण अभियंता को फटकार लगाई और एक सप्ताह के अंदर बिलिंग में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत मीटर रिडिंग एवं बिलिंग हो, ऑनलाइन बिलिंग पर जोर दिया जाय, इसके साथ उपभोक्ताओं को समय से सही बिल मिले, इसकी चिंता हो।

Image

कहाकि बिजली का बिल प्रत्येक महीने दिया जाय और हर महीने वसूली भी हो। अनमीटर्ड उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जाएं तथा बड़े बकायेदारों से बिजली बिल वसूलने के लिए कठोर कार्रवाई की जाए। उन्हाेंने बताया कि करोड़ों रूपये से लेकर लाखों रूपये तक के बकायेदार हैं, इनसे वसूली के लिए सख्त कार्यवाही आवश्यक है।

कृषि यंत्रीकरण और ड्रिप इरीगेशन को बढ़ावा दे रही है योगी सरकार

ऊर्जा मंत्री ने इस माह के अन्त में सेवानिवृत्त होने वाले कृषि उत्पादन आयुक्त व अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक सिन्हा को आज शक्ति भवन में बुकें देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी कि सेवानिवृत्ति के बाद भी जीवन में सामाजिक कार्यों से जुड़े रहें और हमेशा स्वस्थ रहें। इस दौरान यूपीपीसीएल के चेयरमैन एम देवराज, डी0जी0 विजिलेंस एस0एन0 सावत, प्रबंध निदेशक पंकज कुमार तथा विशेष सचिव एवं डायरेक्टर नेडा भवानी सिंह खंगरौत के साथ विभाग के निदेशक स्तर के तथा अन्य उच्चाधिकारियों ने भी अपर मुख्य सचिव ऊर्जा का स्वागत किया और शुभाशीष दी।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

आराम से नहीं बैठना है, अगले कार्य की तैयारी शुरू करनी है : CM Dhami

Next Post

ईद और अक्षय तृतीया पर अतिरिक्त संवेदनशीलता बरतें : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
Next Post
cm yogi

ईद और अक्षय तृतीया पर अतिरिक्त संवेदनशीलता बरतें : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

UP Police recruitment

40 हजार अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, UP पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती रद्द

09/01/2025
CM Yogi

सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिवभक्तों ने किया योगी-योगी, हर हर महादेव का उद्घोष

14/07/2023
बर्ड फ्लू पर हाई अलर्ट High alert on bird flu

अबतक 5 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, इंसानों में भी जा सकता है लाइलाज वायरस

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version