• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आराम से नहीं बैठना है, अगले कार्य की तैयारी शुरू करनी है : CM Dhami

Writer D by Writer D
27/04/2022
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/उधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बुधवार को एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि उत्तराखंड में शीघ्र ही कॉमन सिविल कोड लागू कर दिया जाएगा। ‘मैं देश के अन्य राज्यों से भी यह कानून लागू करने की मांग करता हूं।’

उधम सिंह नगर में आज आयोजित स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव से पहले उत्तराखंड की जनता के समक्ष कहा था कि हमारी सरकार आते ही कॉमन सिविल कोड लागू करेंगे, हमारी सरकार का गठन होते ही कैबिनेट की पहली बैठक में हमने कॉमन सिविल कोड का ड्राफ्ट बनाने के लिए कमेटी गठन करने का निर्णय लिया है। जल्दी ही राज्य में कॉमन सिविल कोड लागू कर दिया जाएगा,’मैं देश के अन्य राज्यों से भी यह कानून लागू करने की मांग करता हूं।’

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि किसी एक कार्य के पूरा होने पर आराम से नहीं बैठना है,अगले कार्य की तैयारी शुरू कर देनी है यही हमारी कार्य संस्कृति है। हाल ही में विधानसभा चुनाव में परिणाम का आना इसका प्रमाण है। प्रदेश में इतिहास रचते हुए विभिन्न मिथकों को तोड़कर प्रचंड बहुमत से लगातार दूसरी बार भाजपा ने सरकार बनाई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हमने उत्तराखंड कि देवतुल्य जनता के समक्ष जो भी वादे किए थे उन सब को पूरा करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन वादों को निभाने के लिए विभिन्न योजनाओं क्रियान्वयन भी आरंभ कर दिया है।

कृषि यंत्रीकरण और ड्रिप इरीगेशन को बढ़ावा दे रही है योगी सरकार

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों की लम्बे समय से की जाने वाली कई अहम मांगों को पूरा किया है। अयोध्या में रामलला सालों से टेंट में थे लेकिन अब केंद्र सरकार के नेतृत्व में राम मंदिर बनाने का कार्य शुरू हो चुका है, जल्दी ही हम भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। इसी तरह लम्बे समय से देशवासियों द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की मांग की जा रही थी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज कश्मीर से अनुच्छेद 370 भी हटाई जा चुकी है।

तीन मुफ्त सिलेंडर का योजना जल्द लागू होगा- सीएम धामी (CM Dhami)

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाकर प्रतिदिन 500 सौ करने के साथ ही परिवार के दोनों पति पत्नी को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ सरकार की ओर से दिया जा रहा है। चुनाव से पहले गरीब परिवारों के लिए एक साल में तीन मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था। इसके लिए हमने बजट का प्रावधान कर दिया है और इस योजना को जल्दी ही प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।

सीएम धामी ने केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा,मेयर रुद्रपुर रामपाल सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी,भाजपा प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, विधायक अरविन्द पांडेय, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनता उपस्थित थे।

Tags: cm dhamilive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays NewsUttarakhand News
Previous Post

दो युवकों की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

ऊर्जा मंत्री ने की पश्चिमांचल डिस्काम एवं केस्को की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Anand Swaroop inspected the preparations for the Shravan Kanwar fair.
राष्ट्रीय

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

27/06/2026
Next Post
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने की पश्चिमांचल डिस्काम एवं केस्को की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा

यह भी पढ़ें

Paras Chhabra And Mahira Sharma Song

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के नए गाने ‘कमाल करते हो’ पर फिदा हुए फैन्स

03/12/2020
Patanjali

बाबा रामदेव के विवादित बयान पर भड़के ज्योतिषाचार्य एवं तीर्थ पुरोहित

06/06/2021
Garib Rath Express catches fire

गरीब रथ एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, दिवाली पर घर जा रहे यात्रियों में मचा हड़कंप

18/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version