• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगरीय क्षेत्रों में सभी अधिशासी अधिकारी साफ किये गये कूड़ा स्थलों पर कराये पौधरोपण: एके शर्मा

20 जुलाई को एके शर्मा आजमगढ़ और मऊ जनपद में करेंगे पौधरोपण

Writer D by Writer D
17/07/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन व निर्देशन में आगामी 20 जुलाई को पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने जा रही है। इस बार प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ’एक पेड़ मॉ के नाम’ (Ek Ped Maa ke Naam) पर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक पौधरोपण कराने का प्रयास किया जायेगा। पौधरोपण से पहले स्थानों का चिन्हांकन, गड्डों की खुदाई, लक्ष्य के अनुरूप नर्सरी से पौध उठान कर सभी विभागों के लिए निर्धारित स्थानों पर समय से पहुंच जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारी पूरी तन्मयता से समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। आजमगढ़ और मऊ जनपद के जिलाधिकारी भी यह सुनिश्चित करेंगे कि पौधरोपण कार्यक्रम में कहीं से भी शिकायत नहीं आनी चाहिए। पौधरोपण कार्यक्रम में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो। इसके भी प्रयास किये जाए।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) आगामी 20 जुलाई को मऊ और आजमगढ़ जनपद पहुंचकर वृक्षारोपण अभियान में प्रतिभाग कर पौधरोपण करेंगे। उन्होंने बुधवार को जल निगम के फील्ड हास्टल में आजमगढ़ और मऊ जनपद में 20 जुलाई को होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम और इसकी तैयारियों को लेकर वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने (AK Sharma) दोनों जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधरोपण कार्यक्रम की नियमित मॉनीटरिंग करें। पौधरोपण के लिए संबंधित विभागों के कार्मिकों और जनपदवासियों को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करायें। इस बार का पौधरोपण कार्यक्रम बहुत ही पवित्र संस्कारों के साथ ’एक पेड़ मॉ के नाम’ पर संचालित किया जा रहा है। जिसमें हर एक प्रदेशवासी की भागीदारी होनी चाहिए।

Image

नगर विकास मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि नगरीय क्षेत्र हो या ग्रामीण सभी जगह पौधे ऐसे स्थानों पर रोपित किये जाए, जहां पर पौधों की देखभाल अच्छे से की जा सके। नगरीय क्षेत्रों में सरकारी कार्यालयों, धार्मिक, ऐतिहासिक व सार्वजनिक स्थलों, सड़कों के किनारे, तालाबों और झीलों के किनारे, डिवाइडरों पर पौधरोपण करायें। नगरीय निकाय क्षेत्रों के सभी अधिशासी अधिकारी साफ किये गये कूड़ा स्थलों पर पौधरोपण करायें, जिससे वह स्थान दुबारा गंदा न होने पाए। नगरीय एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अधिक से अधिक थीमवेस्ड पौधरोपण करायें, जिसमें मियावाकी पार्क, औषधिवन, नक्षत्रवन, उपवन आदि बनाये जा सकते हैं। जहां पर लोगों के जाने से उन्हें दो पल का सुकून मिले। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्रामीण सड़कों और तालाबों के किनारे फूलदार व फलदार पौधों का रोपण करायें। किसानों के खेतों की मेड़ों पर उनके लिए आर्थिक रूप से लाभदायक पौधों का रोपण कराया जाए। उन्होंने (AK Sharma) कहा कि पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड लगायें, फेंसिंग कराये तथा पूरी जिम्मेदारी के साथ लगाये गये पौधों की देखभाल भी करें। पौधों के संरक्षण के लिए लोगों को भी जागरूक करें। सभी अधिकारी पौधरोपण कार्यक्रम को गम्भीरता से लेगे।

एके शर्मा ने लखनऊ नगर निगम के नवीन मुख्यालय भवन की रखी आधारशिला, 4 एकड़ में होगा निर्माण

आजमगढ़ के जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 57.90 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है। इसमें 16.30 लाख वन विभाग, 2.40 लाख पर्यावरण विभाग तथा 40.50 लाख अन्य विभाग पौधरोपण करेंगे। इसके लिए 11944 स्थानों को चिन्हांकन कर तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। सभी पौधे नर्सरियों से उठाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचा दिये गये हैं। जिले के 22 विकासखण्डों में पौधरोपण और पौधों के महत्व को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी है। सीडीओ आजमगढ़ ने बताया कि ग्राम विकास विभाग द्वारा 28.50 लाख पौधरोपण कराया जाना है। मंत्री ने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को राजमार्गों, पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस, गांव की सड़कों के किनारे पौधरोपण कराने को कहा। औद्योगिक विभाग अपने औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा चीनी मिलों के पास खाली पड़ी जमीनों पर पौधरोपण कराये। मंत्री जी ने नगर पालिका परिषद आजमगढ़, मुबारकपुर तथा बूढ़नपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को सभी जीवीपी प्वाइंट पर पौधरोपण कराने को कहा।

जिलाधिकारी मऊ ने बताया कि जनपद में 31.50 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है। इसमें वन विभाग 15.15 लाख एवं अन्य विभाग 16.35 लाख पौधरोपण करायेंगे। मंत्री ने नगर पालिका मऊ, दोहरीघाट, अमिला, कोपागंज-भदरी नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों मंे पौधरोपण के लिए पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिये तथा पौधरोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा।

बैठक में आजगढ़ और मऊ जनपद के सीडीओ, डीएफओ, एसडीएम और संबंधित विभागों के अधिकारी तथा नगरीय क्षेत्रों के अधिशासी अधिकारी वर्चुअल प्रतिभाग किये।

Tags: ak sharmaek ped maa ke naam abhiyanLucknow NewsPlantationup news
Previous Post

काले होठ बनेंगे गुलाबों से गुलाबी, ट्राई करें ये टिप्स

Next Post

बाबा बौखनाग की डोली को मुख्यमंत्री धामी ने कंधा देकर अयोध्या धाम भ्रमण को किया रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
CM Dhami

बाबा बौखनाग की डोली को मुख्यमंत्री धामी ने कंधा देकर अयोध्या धाम भ्रमण को किया रवाना

यह भी पढ़ें

arrested

शराब तस्कर को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में शराब व बंदूक बरामद

03/05/2021
cm dhami

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से की शिष्टाचार भेंट

06/08/2022
CM Vishnudev Sai

बेंगलुरु की टेक कंपनियों को भाया छत्तीसगढ़, 3700 करोड़ से अधिक के हुए करार

26/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version