• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित जिलों के बाढ़ राहत एवं प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की

Writer D by Writer D
13/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के शर्मा (AK Sharma)  ने बुधवार को प्रदेश में बाढ़ प्रभावित नगर निकायों में बाढ़ राहत एवं प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित ज़िलों के नगर निकायों में राहत-बचाव व संचारी रोगों के निवारण के लिए ज़रूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंत्री  ने जलभराव की स्थिति में पानी की बेहतर निकासी सुनिश्चित करने और जिन इलाकों से पानी निकल गया है वहां सफाई करके दवा का छिड़काव व फॉगिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

नगर विकास मंत्री  (AK Sharma) ने बुधवार को स्थानीय निकाय निदेशालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित जिलों तथा बरेली मंडल के प्रभारी मंत्री के रूप में मंडलायुक्त एवं मंडल के चारों ज़िलों के अधिकारियों के साथ वर्षा व जल भराव से उत्पन्न परिस्थतियों की समीक्षा की। उन्होंने

प्रशासन को सतर्क रहने तथा समस्या का शीघ्र समाधान करने को कहा। इस दौरान बाढ़ प्रभावित जिलों के नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों (EOs) के साथ अन्य प्रतिनिधि भी जुड़े रहे।

नगर विकास मंत्री  ए.के.शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रमुख सचिव  अमृत अभिजात , विशेष सचिव  सुनील कुमार चौधरी , निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा  के साथ अन्य विभागीय अधिकारी तथा ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

आपदा में सरकार आपके साथ, करेगी हर संभव मदद : सीएम योगी

एके शर्मा (AK Sharma) ने अम्बेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, बुलंदशहर, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, गोंडा, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर समेत अन्य जिलों के नगर निकाय के प्रतिनिधियों से बात की। मंत्री  ने सभी नगर निकायों की स्थितियों का जायजा लिया।

एक कार्ययोजना के रूप में यह निर्देश किए जारी –

मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश की सभी नगर निकायों को जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में पानी भरा है, वहां से पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। जलभराव की स्थिति के बाद संचारी रोग फैलने की आशंका रहती है। संचारी रोग न फैलें इसके लिए सतर्कता बरतनी होगी।

उन्होंने एंटी लार्वा दवा का छिड़काव व फॉगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगर निकायों को निर्देश दिए कि किसी भी मेनहोल का ढक्कन न खुला रह जाए। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। मंत्री  ने बाढ़ प्रभावित नगर निकायों में हेल्पलाइन नम्बर जारी करने का सुझाव दिया। इससे प्रभावित व्यक्ति सीधे मदद प्राप्त कर सकेंगे।

बीजेपी नेता की निर्मम हत्या, नशे में धुत युवकों ने ले ली जान

इसके अलावा, उन्होंने जीर्ण शीर्ण मकानों और भवनों की स्थिति का जायजा लेने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगर निकायों को  गौशालाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। मंत्री  ने ऊर्जा विभाग के अधिकारीयों को प्रभावी इलाकों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के  भी निर्देश दिए।

Tags: ak sharmaanti larvaflood area affectedflood relief and management worksLucknow Newsup news
Previous Post

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, 4 गिरफ्तार

Next Post

खून की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 12 लोग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Arrested

खून की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 12 लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Imprisonment

दुष्कर्मी को 20 साल कैद की सजा

30/03/2023
Phulera Dooj

आज मनाई जाएगी फुलेरा दूज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

19/02/2026
CM Dhami

ऋण प्रक्रियाओं और बीमा क्लेम में सरलीकरण हो, ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर दिया जाए विशेष जोर- मुख्यमंत्री

11/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version