• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में बिजली संकट के बीच ऊर्जा मंत्री ने मांगा जनता से सहयोग

Writer D by Writer D
29/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बड़े महानगरों को छोड़कर जिलों में बिजली कटौती शुरू हो गयी है। प्रदेश में बिजली संकट के बीच शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma ) ने जनता से सहयोग मांगा है।

वाराणसी में शाम के वक्त एक से दो घंटे की बिजली कटौती, प्रयागराज में दिन के वक्त आधे-आधे घंटे की दो से तीन बार बिजली कटौती, आगरा जैसे पर्यटकों से भरे रहने वाले जिले में बिजली कटौती और इसी तरह जोन स्तरीय जिलों में सुबह शाम हो रही बिजली कटौती से जनता में थोड़ा रोष है।

गर्मी के कारण बिजली की माँग बढ़ी है।वहीं कई बिजली उपक्रम तकनीकी कारणों से हफ़्तों से बंद हैं। ऐसे में बिजली की बचत का सभी प्रयास करें।

हमारे विद्युत कर्मी निर्बाध आपूर्ति के लिए रात-दिन अपने कार्य में लगे हैं।

सहयोग प्रार्थनीय है।@UPPCLLKO @narendramodi @myogiadityanath pic.twitter.com/UY1fQn2lbk

— A K Sharma (@aksharmaBharat) April 29, 2022

निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले, इसके लिए ईमानदारी से कार्य किया जाय : एके शर्मा

लखनऊ में बिजली कटौती उस तरह नहीं हो रही है लेकिन आसपास के जिलों में देर रात कुछ मिनटों के लिए कटने वाली बिजली से लोगों की नींद उड़ी हुई है। पहले जैसी बिजली न मिलने पर बहुत सारे लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी बातों को उठा रहे हैं।

एके शर्मा (AK Sharma ) ने जनता से मांगा सहयोग

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma ) ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट कर जनता से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है। वहीं कई बिजली उपक्रम तकनीकी कारणों से हफ़्तों से बंद हैं। ऐसे में बिजली की बचत का सभी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि हमारे विद्युत कर्मी निर्बाध आपूर्ति के लिए रात-दिन अपने कार्य में लगे हैं। आप सभी से सहयोग प्रार्थनीय है। वहीं, विद्युत विभाग से जुड़ी यूनियनों ने लगातार सामने आ रहे फाल्ट को बिजली कटौती की वजह बता रही हैं। उनका कहना हैं कि ट्रांसफार्मर से जुड़ी तकनीकी समस्या तो सामने आती ही है। हर बार गर्मी के दिनों ये समस्या आम होती है। इसे दूर भी किया जाता है। अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारी दिनरात लगे रहते हैं।

एके शर्मा ने अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, दिए सख्त निर्देश

Tags: ak sharmalive hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiPower crisispower crisis in uppower cut in upTodays Newsup news
Previous Post

आज शनिदेव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, जानें आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Next Post

भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
akhilesh yadav

भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

bigg boss 15

BB 15: ईशान-माइशा की इंटीमेसी पर भड़के सलमान, कह दी ये बात

17/10/2021

प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल, बिल किसान हितैषी हैं तो MSP का जिक्र क्‍यूं नहीं?

22/09/2020
mukhtar ansari

मुख्तार अंसारी के बेटों को बड़ी राहत, हाइकोर्ट ने मंजूर की अग्रिम जमानत

10/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version