• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने आवास के बदले रिश्वत लेने संबंधी वायरल वीडियो का लिया संज्ञान, तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त

Writer D by Writer D
20/01/2024
in उत्तर प्रदेश, बदायूं, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने सोशल मीडिया में आवास के बदले रिश्वत लेने संबंधी वायरल वीडियो का त्वरित संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वायरल वीडियो में जनपद बदायूँ के सांसद के कर-कमलों से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत डूडा, बदायूँ के लाभार्थियों को आवासों की चाबी वितरित की जा रही थी। चाबी वितरण समारोह के दौरान ही एक लाभार्थी महिला द्वारा आवास के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत दिए जाने की बात कही गई।

ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने बदायूँ जिले के जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) में प्रतिनियुक्ति के आधार पर परियोजना अधिकारी के पद पर तैनात देवेश कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उनकों उनके मूल विभाग उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0, लखनऊ में प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही कर निलंबन हेतु संबंधित बैंक के प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), बदायूँ में तैनात म्यूनिसिपल/सिविल इंजीनियर शिवकुमार को भी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही जनपद बदायूँ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग के लिए नामित संस्था मै0 सरयू बाबू इंजीनियर फॉर रिसोर्स डेवलेपमेंट पर कठोर कार्रवाई करते हुए डिबार कर दिया गया है।

PM आवास की चाबी देकर भाजपा सांसद ने पूछा- पैसे तो नहीं दिए?, महिला ने खोल दी घूसखोरी की पोल

आरोप है कि देवेश कुमार सिंह के कार्य दायित्वों के दौरान कार्यों में किए गए शिथिल पर्यवेक्षण के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लाभार्थियों से धन उगाही की गई, जिस कारण से भारत सरकार, प्रदेश सरकार के साथ राज्य नगरीय विकास अभिकरण की भी छवि धूमिल हुई है।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) के निर्देशानुसार अपर निदेशक सूडा आनंद कुमार शुक्ला ने इस संबंध में आदेश निर्गत कर दिया है और जिला अधिकारी बदायूँ से उपजिलाधिकारी,नगर मजिस्ट्रेट,अपर जिलाधिकारी को परियोजना अधिकारी डूडा, बदायूँ के पदीय दायित्वों का निर्वहन के लिए अनुरोध किया है।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों को सख्त संदेश दिया है कि किसी भी रूप में कार्यों में शिथिलता व भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप ही कार्मिकों को कार्य करने के लिए अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव भी लाना होगा।

Tags: ak sharmaBadaun newsLucknow Newsup news
Previous Post

सानिया मिर्जा के पति शोएब मालिक ने की दूसरी शादी, इस एक्ट्रेस का थामा हाथ

Next Post

मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को तगड़ा झटका, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Writer D

Writer D

Related Posts

Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
Next Post
Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को तगड़ा झटका, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

यह भी पढ़ें

Dhananjay Singh

जौनपुर में धनंजय की तलाश में लखनऊ पुलिस की छापेमारी, लौटना पड़ा खाली हाथ

03/04/2021
Silver

गिफ्ट में मिली चांदी की ये चीजें चमका देंगे आपका भाग्य

23/07/2026
Saranya Shashi

इस एक्ट्रेस ने 35 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, ब्रेन ट्यूमर से थी पीड़ित

10/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version