• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीएसटी आज देश की आर्थिक एकता और मजबूती का प्रतीक बन चुका: एके शर्मा

Writer D by Writer D
26/09/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma's interaction with traders and shopkeepers in Hazratganj

AK Sharma's interaction with traders and shopkeepers in Hazratganj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज राजधानी के प्रमुख व ऐतिहासिक व्यावसायिक क्षेत्र हजरतगंज मार्केट का दौरा कर व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी सुधारों पर विस्तृत चर्चा की और उनके लाभों को सरल भाषा में समझाया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जीएसटी आज देश की आर्थिक एकता और मजबूती का प्रतीक बन चुका है। यह सुधार न केवल व्यापारियों के लिए कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बना रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं को भी इसका सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने (AK Sharma)  कहा कि पहले अलग-अलग राज्यों और सेक्टरों में कर व्यवस्था जटिल और असमान थी, लेकिन अब एक राष्ट्र-एक टैक्स व्यवस्था से कारोबारी माहौल बेहतर हुआ है। इससे छोटे दुकानदार से लेकर बड़े व्यापारी तक सभी को समान अवसर मिल रहे हैं।

संवाद के दौरान व्यापारियों और दुकानदारों ने कहा कि जीएसटी सुधार से उनके कामकाज में पारदर्शिता आई है, हिसाब-किताब आसान हुआ है और ग्राहकों का विश्वास भी बढ़ा है। व्यापारियों ने इसे व्यापार और उद्योग जगत के लिए “गेम चेंजर” बताया।आमजन ने भी इसे उपभोक्ता हित में बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग न केवल अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि समाज के विकास का भी आधार है। सरकार उनके हितों की रक्षा और व्यापार को और अधिक सुगम बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Tags: ak sharma
Previous Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में शुरू हुआ आर्थिक सुधारों का नया दौर: सीएम धामी

Next Post

31 अक्टूबर 2025 तक संचालन मैनुअल व आपात योजना पूरी करें: मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

CM योगी करेंगे गुरु गोरखनाथ का पूजन, शाम 4 बजे विजयादशमी शोभायात्रा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
Next Post
Anand Bardhan

31 अक्टूबर 2025 तक संचालन मैनुअल व आपात योजना पूरी करें: मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

Amit Shah

जिस गुरुद्वारे पर पाकिस्तान ने बरसाई थी गोलियां, अमित शाह ने वहां टेका मत्था

30/05/2025
ministry of health

टीकाकरण के मामले में राज्यों के बीच नहीं किया जाएगा कोई बदलाव

13/01/2021

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version