• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जलस्तर में कमी आते ही प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए: एके शर्मा

Writer D by Writer D
07/08/2025
in उत्तर प्रदेश
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बाढ़ प्रबंधन एवं राहत कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने हेतु अपने दो दिवसीय दौरे पर भदोही, वाराणसी, मऊ एवं जौनपुर जनपदों में व्यापक जनसंपर्क किया। मंत्री श्री शर्मा ने बाढ़ प्रभावित बस्तियों एवं मोहल्लों में जाकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानीं और मौके पर समाधान के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान आयोजित समीक्षा बैठकों में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया।जौनपुर में समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति अच्छी है परंतु निचले स्तर के कुछ कर्मचारी लगातार लापरवाही कर रहे हैं। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने लखनऊ स्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर में कमी आते ही प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए तथा विद्युत आपूर्ति को त्वरित गति से बहाल किया जाए।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के माध्यम से दैनिक प्रगति की समीक्षा करते हुए समस्त कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, तार, पोल आदि की मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर करने तथा बिजली से जुड़े सभी खतरों से बचाव हेतु सुरक्षा मानकों के पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने यह भी कहा कि सरकार जनता के साथ खड़ी है और हर प्रभावित परिवार तक राहत और मदद पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ राहत कार्यों को अमल में लाने के निर्देश दिए।

Tags: ak sharma
Previous Post

DCM में मांस होने की आशंका पर भड़के कांवड़िये, वाहन में लगा दी आग

Next Post

आपदा की इस घड़ी में कोई भी खुद को अकेला न समझे…, धामी ने लोगों को बंधाया ढांढस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Abbas Ansari
Main Slider

अब्बास अंसारी का बड़ा सियासी यू-टर्न, ‘सपा’ के रंग में रंगे आए नजर

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Next Post
CM Dhami reached Sainji

आपदा की इस घड़ी में कोई भी खुद को अकेला न समझे..., धामी ने लोगों को बंधाया ढांढस

यह भी पढ़ें

ECMS

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के मजबूत केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तर प्रदेश

07/01/2026
Acid Attack

आर्केस्ट्रा संचालक का शव बरामद, तेजाब से नहलाकर मारने की आशंका

04/05/2021
UPTET

इंतजार हुआ खत्म जल्द आ सकता है यूपीटीईटी का रिजल्ट

09/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version