• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपदा की इस घड़ी में कोई भी खुद को अकेला न समझे…, धामी ने लोगों को बंधाया ढांढस

Writer D by Writer D
07/08/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami reached Sainji

CM Dhami reached Sainji

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पौड़ी गढ़वाल/देहरादून: उत्तराखंड में उत्तरकाशी के धराली में अतिवृष्टि से हुए व्यापक नुकसान के साथ ही, पौड़ी गढ़वाल का सैंजी गांव भी आपदा का भेंट चढ़ गया जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आपदा बचाव कार्यों की समीक्षा की और बाद में सैंजी गांव पहुंचे तथा पीड़ित परिवारों को ढांढस बधाया।

पौड़ी गढवाल के सैंजी में भवन की दीवार और छत ढहने से आशा देवी (55) और विमला देवी (58) की मौत हो गयी थी और जबकि कई मवेशी भी दब गए। इसके अलावा, जनपद के ही थलीसैंण ब्लॉक के बाकुड़ा गांव में गदेरे का जलस्तर बढ़ने से पांच नेपाली मजदूर तेज बहाव में बह गए।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने धराली में दो दिन बचाव कार्यों की समीक्षा करने के बाद, सीधे आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से उनका हालचाल जाना एवं आपदा से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में प्रभावितों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की कमी न हो। इससे पूर्व उन्होंने हेलीकाप्टर से थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे भी किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने नौठा में बुराँसी के आपदा प्रभावित और अन्य ग्रामीणों से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने बुराँसी के पांच आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी दिये। उन्होंने सैंजी गांव में क्षतिग्रस्त रास्ते से गुजरते हुए आपदा प्रभावित परिवारों के घर जाकर उनसे मुलाकात की तथा आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने उन्हें अपनी समस्यायें बतायीं और त्वरित गति से राहत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

श्री धामी (CM Dhami) ने प्रभावितों के ढाँढस बंधाया और कहा कि आपदा की इस घड़ी में कोई भी खुद को अकेला न समझे। उन्होंने कहा कि पूरा राज्य पीड़ितों के साथ खड़ा है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि प्रभावितों के पुनर्वास एवं विस्थापन की कार्यवाही त्वरित गति से की जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से हुई क्षति का आकलन करवाए जाने के साथ सर्वप्रथम ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाय। उन्होंने कहा कि राहत केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय, दवाई, राशन की पर्याप्त व्यवस्था की जाय। साथ ही उन्होंने वाडिया इंस्टीट्यूट के माध्यम से सर्वे करने के भी निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि लगातार हो रही बारिश से बीते मंगलवार को पौड़ी, पाबौ और थलीसैंण में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हुआ। भारी बारिश के कारण पाबौ में हुए भू-धसाव से एक आवासीय भवन धराशाई हुआ। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि थलीसैंण ब्लॉक में गदेरा उफान पर आने से पांच नेपाली मजदूर लापता हैं। बैंज्वाड़ी गांव में भी एक आवासीय भवन भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसके बाद वहां के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा, पश्चिमी नयार नदी के उफान पर आने से बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 121 पर स्थित कलगड़ी का पुल ढह गया है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार, यह पुल थलीसैंण और पाबौ विकासखंडों को मुख्यालय पौड़ी से जोड़ता था, जिसके ढह जाने से इन क्षेत्रों के कई गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

जलस्तर में कमी आते ही प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए: एके शर्मा

Next Post

योगी सरकार की अनूठी पहल, अब लंदन की डिग्री का सपना होगा साकार

Writer D

Writer D

Related Posts

aaj ka rashifal
Main Slider

Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को मिलेगा धन कमाने का मौका, जानें अपनी राशि का हाल

09/09/2026
Panchang
Main Slider

आज का पंचांग : इस दिशा में न करें यात्रा, बनता काम बिगड़ जाएगा

09/09/2026
Door
Main Slider

बारिश की वजह से खिड़की-दरवाजें हो गए हैं जाम, इन ट्रिक्स से करें सही

09/09/2026
fashion tips for short height girls
Main Slider

ये लड़कियां भी दिखेंगी Stylish, अपनाएं ये फैशन टिप्स

09/09/2026
CM Dhami-PM Modi
Main Slider

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

08/09/2026
Next Post
Yogi Cabinet

योगी सरकार की अनूठी पहल, अब लंदन की डिग्री का सपना होगा साकार

यह भी पढ़ें

₹5.49 लाख में फुल पैकेज! 28KM के माइलेज वाली इस गाड़ी में है 419 लीटर का बूट स्पेस

28KM माइलेज और 419 लीटर बूट स्पेस वाली ये कार कर देगी हैरान

03/12/2025

शुभमन गिल ने KKR को दिलाई आसान जीत

27/09/2020
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, तस्वीरों में काली पट्टी बांधे नजर आए अभिनेता

15/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version