• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ए.के. शर्मा ने कांग्रेस को हिन्दी में समझाया… उत्तर प्रदेश क्या है?

Writer D by Writer D
23/06/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और ऊर्जा-नगर विकास विभाग के मुखिया ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) द्वारा उत्तर प्रदेश के बारे में किए गए अभद्र ट्वीट का करारा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सभ्यता, संस्कृति व इंसानियत से परे है, जिस प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में उन्हें जीवनदान दिया, चुनाव ख़त्म होते ही उस प्रदेश का अपमान करना शुरू कर दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस कितना मौकापरस्त और अवसरवादी है।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और उनके नेताओं द्वारा किए गए खोखले वादें और दावे क्या थे और चुनाव ख़त्म होते ही कांग्रेस की सोच और नियत को उनके ही एक नेता शशि थरूर ने अपने ट्वीट के माध्यम से जाहिर कर दी। जिस प्रदेश की जनता ने उन्हें जीवनदान देकर लोकसभा की 06 सीटें दी हो, उनका धन्यवाद तो नहीं किया। मगर अपमान करना शुरू कर दिया।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि शशि थरूर (Shashi Tharoor)  से कुछ बेहतर उम्मीद भी नहीं जा सकती, लेकिन यूपी के बारे में उनका आज का व्यंग पूरे प्रदेश और प्रदेशवासियों का घोर अपमान है। जिस प्रदेश की जनता ने पहले भी इनके अनेक नेताओं को पाल-पोस कर प्रधानमंत्री और सरकार का मुखिया बनाया। उसी प्रदेश और वहां की जनता के लिए कांग्रेस ने किया तो कुछ नहीं, मगर अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

AK Sharma

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने व्यंग पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के नेताओं को उत्तर प्रदेश के महत्व को हिंदी में समझाते हुए लिखा कि

⁃ उत्तर प्रदेश में सत्यवादी महाराजा हरिश्चन्द्र हुए।

⁃ यहीं से भगवान बुद्ध ने सत्य और अहिंसा का पाठ पूरी मानव जाति को पढ़ाया।

⁃ इसी भूभाग से जगतगुरु भगवान कृष्ण ने गीता का ज्ञान पूरी श्रृष्टि को दिया।

⁃ इसी राज्य में भगवान राम ने व्यक्ति को पुरुषोत्तम बनने का मार्ग दिखाया।

⁃ यह भूमि भगवान विश्वनाथ की भूमि है, जो आदिगुरु और सुरगुरु माने जाते हैं।

⁃ यह पतित पावनी मां गंगा और पुण्य सलिला मां यमुना, मां सरयू और मां सरस्वती की पावन भूमि है।

अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा थे डॉ. मुखर्जी : सीएम योगी

उन्होंने (AK Sharma)कहा कि कांग्रेस के पास किसी भी मुद्दे का तथ्यात्मक जवाब तो नहीं होता, वह हमेशा झूठ फैलाने में विश्वास करती है। उत्तर प्रदेश की प्रगति आज किसी से छिपी हुई नहीं है, इंफ्रास्ट्रक्चर, परिवहन, उद्योग, व्यापार, रोजगार, शिक्षा, कानून व्यवस्था आदि के क्षेत्रों में प्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है और पूरे देश के लिए विकास का एक मॉडल बन गया है, ऐसे उत्तर प्रदेश का अपमान करने वाली कांग्रेस को प्रदेश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए। अन्यथा यहां की जनता आने वाले समय में उनसे हिसाब करेगी। कांग्रेस की यह मानसिकता अत्यंत निंदनीय है। उत्तर प्रदेश की जनता को नमन !

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि यह कांग्रेस का दोष नहीं है, यह उनकी संस्कृति और सभ्यता विहीन कुत्सित विचारधारा का परिचय है। प्रदेश की जनता ने जो कुछ उन्हें सम्मान दिया, वो भी उन्हें रास नहीं आया। जनता का मान-सम्मान और विश्वास को ठेस पहुंचाने व उनका अपमान करना उनके लिए कभी लाभकारी सिद्ध नहीं होगा।

Tags: ak sharmaLucknow Newsnagar vikas mantriup newsurja mantri
Previous Post

‘मल्लिकाजान’ ने सोनाक्षी पर लुटाया प्यार, भेजा सबसे बड़ा शादी का गिफ्ट

Next Post

बिजली उत्पादन में यूपी को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रही शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था, 17 डायटों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य का प्रभार

05/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Next Post
Power Supply

बिजली उत्पादन में यूपी को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी

यह भी पढ़ें

CM Dhami gave appointment letters to the newly appointed transport constables

सरकारी नौकरी मात्र नौकरी नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व: सीएम धामी

22/05/2025
Bhojpuri star Khesarilal Yadav in romantic style with Kajal Raghavani

काजल राघवानी के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखें भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव

10/05/2021
robbery

दवा कारोबारी के गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे नौ लाख रुपये, CCTV में दिखाई दिए बदमाश

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version