• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश सरकार ने किया किसानों को तबाह : सिद्धार्थनाथ

Writer D by Writer D
03/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्‍तर प्रदेश सरकार के प्रवक्‍ता और कबीना मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि किसानों को तबाह करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को घर से बाहर निकल कर किसानों की खुशहाली और कृषि विकास को देखना चाहिए।

उन्होने कहा कि योगी सरकार ने चार साल में किसान, नवजवान, मजदूरों और ग्रामीणों की किस्‍मत बदलने का काम किया है। जिन गन्‍ना किसानों का पैसा अखिलेश सरकार नहीं दे पाई थी। वह भी योगी सरकार ने किसानों को दिया है। शहर से लेकर गांव तक तरक्‍की और विकास की लहर है। लोग योगी सरकार के विकास के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया है। युवाओं का हितैषी बताने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार ने युवाओं के साथ छल किया लेकिन योगी सरकार ने चार सालों में चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। यहां तक की प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में लाखों प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिया।

उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव किसानों के हित की बात न ही करें तो बेहतर है। उनकी सरकार में प्रदेश भर में चीनी मिलों को बेचने का काम किया गया। इससे किसानों का बड़े पैमाने नुकसान हुआ। वहीं, योगी सरकार ने बंद चीनी मिलों को चालू किया।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अपने को किसानों का हितैषी बताने का ढोंग करने वाले अखिलेश यह भी बताएं कि उनके कार्यकाल में किसानों के गन्ना का बकाया योगी सरकार ने भुगतान किया। योगी सरकार अब तक 1.40 लाख करोड़ रुपए का भुगतान किसानों को कर चुकी है जबकि पिछली सरकार ने पांच वर्षों में मात्र 95000 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। यही नहीं योगी सरकार ने अब तक कुल 220 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद सीधे किसानों से की जबकि सपा सरकार में कुल 94 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई वह भी आढ़तियों से किसानों से नहीं।

उन्होने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल की कठिन चुनौतियों के दौरान रिकार्ड टीकाकरण, टेस्ट के बीच भी सभी 119 चीनी मिलों के संचालन किया गया। गेहूं का रिकॉर्ड खरीद और भुगतान हुआ। एथनॉल उत्पादन में भी यूपी देश में नंबर वन बना हुआ है।

योगी सरकार में 50 लाख किसानों को ड्रिप स्पिंकलर सिचाई योजना का लाभ दिया गया। बुंदेलखंड में किसानों के बिजली बिल के फिक्स चार्ज में 50 से 75 प्रतिशत तक छूट दी गई। प्रदेश की 27 से अधिक मंडियों को आधुनिक किसान मंडी के रूप में डेवलप किया जा रहा है। किसानों को तकनीक से जोड़ने के लिए 69 कृषि विज्ञान केन्द्रों के अलावा 20 अन्य कृषि विज्ञान केन्द्र निर्मित कराने का काम योगी सरकार में संभव हो सका है।

Tags: Lucknow NewsSiddharth Nath
Previous Post

गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार था सपा सरकार का मूल मंत्र : स्वतंत्रदेव

Next Post

ATS प्री-एक्टिवेटिड सिम मामले में बंगाल में गिरफ्तार चीनी नागरिक को लायेगी लखनऊ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

1947 में जो लोग मौन थे, उनकी नजरें सत्ता पर थीं: सीएम योगी

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: CM Dhami visits hospital to meet the injured.
Main Slider

पीपलकोटी टनल हादसा: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, डॉक्टरों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

14/08/2026
CM Dhami inspected the situation by entering the tunnel at Pipalkoti.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पीपलकोटी में टनल अंदर जाकर लिया हालात का जायजा

14/08/2026
Tricolor Sandwich
Main Slider

बच्चों से Tricolor Sandwich बनवाते हुए बताए स्वतंत्रता दिवस का महत्व

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: Seven dead, rescue operation underway.
Main Slider

पीपलकोटी सुरंग हादसा: अब तक सात की मौत, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

14/08/2026
Next Post
UP ATS

ATS प्री-एक्टिवेटिड सिम मामले में बंगाल में गिरफ्तार चीनी नागरिक को लायेगी लखनऊ

यह भी पढ़ें

चंबल अटल प्रोग्रेस-वे बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा : शिवराज

11/09/2020
Pitru Paksha

जानें कब है कुँवारा पितृपक्ष, ऐसे करें श्राद्ध

14/09/2022
Rain Water

बारिश का पानी भर सकता है धन भंडार, आजमाएं ये चमत्कारी उपाय

17/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version