• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठोको नीति के चलते पुलिस बेकसूर जनता को ठोक रही है : अखिलेश

Writer D by Writer D
11/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराध के खिलाफ जीरो टालरेंस की बात तो करते हैं परन्तु हकीकत में कोई उनको भाव नहीं देता है। अपराधी बेखौफ हैं और उन्हें विधिव्यवस्था के तंत्र की जरा भी परवाह नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद और चौपट है।

भाजपा सरकार में लगातार शराब माफिया जहर मिलाकर लोगों की जान ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अब पुलिस कर्मियों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। भाजपा राज में कानपुर काण्ड के बाद कासगंज में सत्ता संरक्षित शराब माफिया द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर एक सिपाही की हत्या कर दी गई, दारोगा गम्भीर रूप से घायल है। माफिया और सत्ताधीशों के सिंडीकेट ने एक बार फिर अपने फर्ज को अंजाम देने निकले पुलिसकर्मियों के लहू से धरती को रक्त रंजित कर दिया।

प्रियंका गांधी पहुंची शहीद नायक निशांत शर्मा के घर, परिजनो को दी सांत्वना

अम्बेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र में ताड़ी पीने से एक ग्रामीण मर गया और दूसरा अस्पताल में जिन्दगी-मौत से जूझ रहा है। आगरा में छापामार कार्यवाही होने के साथ-साथ मथुरा में भी नकली दवाएं पकड़ी गई। फैक्टरी में नकली दवा बनाने वाली मशीने भी पकड़ी गई। गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। यह स्थिति लगभग पूरे प्रदेश में है। अपराधी अपना समानांतर राज चला रहे हैं।

राजधानी लखनऊ में महिला उत्पीड़न की घटनाएं थम नहीं रही है। बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में एक छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ हुई, विरोध पर भाई को पीटा गया। सूचना के घंटों बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अपराध के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों से सम्बन्धित अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सच तो यह है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ठोको नीति चल रही है। ठोको नीति के चलते पुलिस बेकसूर जनता को ठोक रही है।

 

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

किसान आंदोलन के बिखरने के सपने देखना छोड़ दे सरकार : टिकैत

Next Post

स्वतंत्रदेव का कांग्रेस पर तंज, कहा- कांग्रेसियों ने नहीं किया सरदार पटेल सम्मान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

19/09/2026
Next Post

स्वतंत्रदेव का कांग्रेस पर तंज, कहा- कांग्रेसियों ने नहीं किया सरदार पटेल सम्मान

यह भी पढ़ें

petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर हुई बढ़ोत्तरी, मुंबई में पेट्रोल 100 के करीब

25/05/2021

58189 पंचायत सहायकों को CM योगी देंगे नियुक्ति, नौकरी के लिए रखी ये बड़ी शर्त

27/07/2021
global prayer meet for Sushant Singh Rajput

श्वेता के ग्लोबल प्रेयर मीट के आयोजन में शामिल हुये 101 देशों के लोग

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version