• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश ने कहा- भाजपा शासन में लोकतंत्र और संविधान का हो रहा है तिरस्कार

Desk by Desk
02/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासन में लोकतंत्र और संविधान दोनों का तिरस्कार हो रहा है।

श्री यादव ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार संविधान में विपक्ष को दी गयी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचल रही है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के जिन लोकलुभावन वादों से भ्रमित हुई थी अब उनकी सच्चाई जानने लगी है। भाजपा के कुशासन का असली रंग लोग देख रहे है। छल प्रपंच के माहिर भाजपाईयों के झूठ का लबादा उतरने में अब देर नहीं लगेगी। प्रदेश में अपराधों की असाधारण वृद्धि से यह प्रदेश हत्या प्रदेश के रूप में बदनाम हो गया है। प्रदेश के गौरव से इस खिलवाड़ को लोग भूलेंगे नहीं।

उन्होंने कहा कि हाथरस में पीड़िता के गांव जाने पर प्रशासन द्वारा एक तरफा पाबंदी लग गई है। सपा का एक प्रतिनिधिमण्डल पीड़िता के परिवारीजनों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने उसके गांव बूलगढ़ी थाना चंदपा जा रहा था, उसको पुलिस ने बल पूर्वक रोक दिया। सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। नेताओं को चंदपा थाने में गिरफ्तार कर ले जाया गया। बस से जब उन्हें थाने ले जाया जा रहा था तब बस पर पत्थरबाजी करायी गयी। प्रशासन निम्नस्तर पर उतर आया है।

अपना दल (एस) कार्यालय के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, सभी पदाधिकारी क्वारंटाइन

श्री यादव ने कहा कि पीड़िता के पक्ष में कैण्डिल मार्च निकाल रही महिलाओं के साथ भी पुलिस का रवैया उत्पीड़नकारी रहा। नौजवानों के विरोध प्रदर्शन पर तो बर्बरता से लाठीचार्ज हुआ और कई छात्र-युवा नेता घायल हुए जो अपना इलाज करा रहे हैं। कईयों को जेल भी भेजा गया है। संविधान में विपक्ष के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी है, उसे भाजपा सरकार ने मजाक बना दिया है।

उन्हाेंने कहा कि हाथरस में भाजपा सरकार ने सत्तापक्ष के नेताओं के लिए कोई पाबंदी नहीं लगाई है जबकि जनता और विपक्ष को धारा 144 के नाम पर रोका जा रहा है। मृतका के गांव और क्षेत्र में सपा के नेता एवं कार्यकर्ता कई दिनों से अघोषित बंदी बना के रखे गए हैं। भाजपा सरकार विपक्ष को कुचलने के घातक मन्सूबे से पेश आ रही है।

श्री यादव ने कहा कि हाथरस में मृतका के परिजनों को शासन के आदेश पर प्रशासन ने दौड़ा दौड़ाकर मारा है। मुख्यमंत्री एक बेटी को गरिमापूर्ण जीवन तो दे नहीं सके उन्होंने उसकी सम्मानजनक अंतिम बिदाई भी छीन ली। रात में रीति रिवाज के विपरीत दाह संस्कार और जलाने की जो प्रक्रिया अपनाई गई उससे अधिक शर्मनाक कोई बात नहीं हो सकती है। अब जनता भी ऐसे सत्ताधारियों को दौड़ा दौड़ाकर इंसाफ की चौखट तक खींच करके ले जाएगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नई टीम का किया ऐलान, देखें पदाधिकारियों की लिस्ट

उन्होंने कहा कि हाथरस के बाद बलरामपुर में भी एक बेटी के साथ बलात्कार और उत्पीड़न का घृणित अपराध हुआ है। घायलावस्था में उसकी भी मृत्यु हो गई है। सपा प्रतिनिधिमण्डल ने जाकर पीड़िता के परिवारीजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी संघर्ष करेगी। सपा ने राज्य सरकार से पीड़िता के परिवार को 50 लाख रूपये की मदद, एक सदस्य को नौकरी तथा आवास दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं जताती है कि मुख्यमंत्री का प्रशासन पर तनिक भी नियंत्रण नहीं रह गया है। वे दिखावे भर के मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

श्री यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ में आज 1090 वूमेन पावर लाइन चौराहा और विधान भवन के सामने हाथरस की घटना और प्रदेश में कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने के विरोध में समाजवादी नौजवानों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठी भांजी और गिरफ्तारी की।

उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार को याद रखना चाहिए कि जनता की आवाज को कुचलने का अहंकार जिसने पाला, उसे जनाक्रोश का सामना करना पड़ा है। युवा शक्ति ही परिवर्तन लाती है। उसको कुचलने का दुष्परिणाम सामने आता है। डाॅ0 लोहिया ने चेताया था कि जिन्दा कौमे पांच साल इंतजार नहीं करती है। जनता के सब्र का बांध टूटता है तो कुछ भी नहीं बचता है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attackAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's emotional tweetNational newspolitical newsUP Politicsअखिलेश यादव का भावुक ट्वीटअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का हमला
Previous Post

नोरा फतेही ने सुनहरे रंग के वनपीस में शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

Next Post

बापू की शिक्षाएं आदर्श राष्ट्र निर्माण में प्रकाश स्तम्भ के समान : आनंदीबेन

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
आनंदीबेन पटेल

बापू की शिक्षाएं आदर्श राष्ट्र निर्माण में प्रकाश स्तम्भ के समान : आनंदीबेन

यह भी पढ़ें

pm modi

पीएम मोदी ने किया अक्षय पात्र मेगा किचन का किया लोकार्पण

07/07/2022
एलपीजी गैस सिलेंडर से भरा ट्रक जलकर खाक lpg cylinders explode

होशगांबाद : एलपीजी गैस सिलेंडर से भरा ट्रक जलकर खाक, देखें VIDEO

29/09/2020

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version