• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास के नाम पर विनाश के बीज बोने में ही दिलचस्पी रखती है भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
19/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरूवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार अपने झूठ के ताने बाने से लोगों को भ्रमित करने की चाहे जितनी कोशिशें कर लें अब जनता के बीच उसकी कलई खुल चुकी है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav)  ने आज यहां कहा कि छह साल से भाजपा सरकार द्वारा छुपाई गई भ्रष्टाचार की परतें एक-एक कर खुलने लगी है। जनता भाजपा से त्रस्त है। भाजपा सोचती है कि हर समस्या का समाधान विज्ञापन होर्डिंग और बोर्ड लगाने से हो जाता है पर ऐसा नहीं है। सच्चाई कभी छुपती नहीं है।

उन्होंने कहा कि अरबों के निवेश का दावा करने वाली उत्तर प्रदेश की सरकार ‘काऊ मिल्क प्लांट‘ का बजट तक नहीं दे पा रही है, जिससे डेयरी संचालक और पशुपालकों का लाखों का भुगतान अटका है। ऐसे में कौन ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस‘ के दावों को सच मानेगा। सरकार अपना लगाया प्लांट ही नहीं चला पा रही है तो दूसरों को क्या कहे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पशुओं के नाम पर भी भ्रष्टाचार हुआ है। सीतापुर में प्रशासन ने 26 पशुबाडे़ बनाकर 46 दिखा दिए 21 सिर्फ कागज पर ही बने हैं। सीतापुर जिले के कसमंडा के बरेठी ग्राम पंचायत में पशु बाड़े में भूसा भर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा घोटाला तो सड़कों पर गड्ढे भरने के मामले में हुआ है। प्रतापगढ़ में डेढ़ करोड़ की लागत से बन रही सड़क पर झाडू लगाते ही गिट्टियां उखड़ने लगी है। कोडरा-भादूपुर से बहुचरा मार्ग बनते ही उखड़ने के साथ ही इस मार्ग पर बने पुल की दीवारों में भी दरारें उभर आई है। सड़कों के गड्ढ़ों में मिट्टी भरकर बस औपचारिकता पूरी कर ली जाती है। पूरे प्रदेश में यही हाल है। कन्नौज में इत्र पार्क बनाने का समाजवादी सरकार के समय प्रस्ताव था। उन्होंने सवाल किया भाजपा सरकार छह साल में भी इसे क्यों नहीं शुरू कर पायी।

2027 से पहले ही यूपी में बनेगी सपा सरकार: शिवपाल यादव

भाजपा सरकार को वास्तव में विकास से कुछ लेना देना नहीं है। वह विकास के नाम पर विनाश के बीज बोने में ही दिलचस्पी रखती है। जनता जान गई है कि भाजपा के रहते उसकी दशा सुधरने वाली नहीं है। मंहगाई, बेरोजगारी की मार से लोग परेशान हैं। भाजपा को सिर्फ सजावट करना और बड़े-बड़े विज्ञापन होर्डिंग से प्रचार के जरिए धोखे की राजनीति करना ही आता है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

2027 से पहले ही यूपी में बनेगी सपा सरकार: शिवपाल यादव

Next Post

तीसरा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान 23 जनवरी को

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Atal Bihari Vajpayee

तीसरा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान 23 जनवरी को

यह भी पढ़ें

Susheel Modi

राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को चोट पहुंचाने पर तुले लोग असली किसान नहीं : सुशील

15/01/2021

किसानों को पूर्ण संतुष्ट किया जायेगा : सूर्य शाही

29/03/2022
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

निजी अस्पतालों में 250 रुपये में मिलेगा कोरोना का पहला टीका

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version