• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘कौन जाने ये सरकार है या गुनाह में हिस्सेदार है…’, पत्रकार दिलीप सैनी की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Writer D by Writer D
02/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने फतेहपुर में पत्रकार दिलीप सैनी की हत्या पर सरकार को घेरते हुए कहा, भाजपा सरकार ने अपनी बेईमानी में पुलिस को पार्टनर बना लिया है और जो पुलिसवाले ईमानदारी-ज़िम्मेदारी से काम करना चाहते हैं, उन्हें केंद्रीय भूमिका से दूर भेजकर साइड लाइन कर दिया गया है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कौन जाने ये सरकार है या गुनाह में हिस्सेदार है। उप्र में अतिभ्रष्ट शासन के चिराग़ के नीचे भ्रष्ट प्रशासन का अंधेरा नहीं, अंधेरगर्दी है। फ़तेहपुर में ANI के एक पत्रकार की चाकू-गोली मारकर की गयी ‘हत्या’, यूपी को भाजपा के शासनकाल में अंधेरनगरी बनाने में एक और काले अध्याय के रूप में जुड़ गयी है।

कौन जाने ये सरकार है या गुनाह में हिस्सेदार है।

उप्र में अतिभ्रष्ट शासन के चिराग़ के नीचे भ्रष्ट प्रशासन का अंधेरा नहीं, अंधेरगर्दी है। फ़तेहपुर में ANI के एक पत्रकार की चाकू-गोली मारकर की गयी ‘हत्या’, यूपी को भाजपा के शासनकाल में अंधेरनगरी बनाने में एक और काले अध्याय के रूप… pic.twitter.com/RwbqzrFdEb

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 1, 2024

ASI ने सर्विस पिस्टल से की आत्महत्या, बैरक में मिला शव; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

उन्होंने (Akhilesh Yadav) आगे लिखा, उप्र में जनता देख रही है कि किस तरह हर शहर, गली, मोहल्ले में ज़मीनों पर क़ब्ज़े, प्लाटिंग, रंगदारी-वसूली में भाजपाई लोग संलिप्त हैं। हर अपराध और गोरखधंधे के पीछे शासन से नालबद्ध संबंध रखने वाले भाजपा के ही गुर्गे हैं। भाजपा सरकार ने अपनी बेईमानी में पुलिस को पार्टनर बना लिया है और जो पुलिसवाले ईमानदारी-ज़िम्मेदारी से काम करना चाहते हैं, उन्हें केंद्रीय भूमिका से दूर भेजकर साइड लाइन कर दिया गया है।

उप्र में अस्थायी पुलिस प्रमुख होने की वजह से जुर्म स्थायी हो गया है। पचासों पायदान नीचे के कनिष्ठों को वरिष्ठ पदों पर बैठाकर अच्छे पुलिस अधिकारियों से पदोन्नति के अवसर छीनकर उनका मनोबल तोड़ा गया है, इसीलिए उप्र में क़ानून-व्यवस्था की इतनी दुर्गत अवस्था है। यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

ASI ने सर्विस पिस्टल से की आत्महत्या, बैरक में मिला शव; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

महिला एवं बाल गृहों में दिखी दीपावली की रौनक, सीएम योगी के निर्देश पर अधिकारियों ने बच्चों संग जलाए दीप

Writer D

Writer D

Related Posts

Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Next Post
Officials celebrated Deepawali in women and child homes

महिला एवं बाल गृहों में दिखी दीपावली की रौनक, सीएम योगी के निर्देश पर अधिकारियों ने बच्चों संग जलाए दीप

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश भी चलाएगा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, सबको मिलेगा मुफ्त वैक्सीन

बांग्लादेश भी चलाएगा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, सबको मिलेगा मुफ्त वैक्सीन

18/07/2021
CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की समाधान शिविरों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग

29/11/2024
BJP Election Committee

‘मामा’ को इन सीटों से मिल सकता है टिकट, लोकसभा चुनाव के दावेदारों के नाम आए सामने

28/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version