• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेलंगाना में बोले अखिलेश- सब मिलकर भाजपा को यूपी से हटाएंगे

Writer D by Writer D
18/01/2023
in उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/खम्मम। ये खम्मम वो धरती है जिसने हमेशा इतिहास बनाने का काम किया है। यहां के लोगों ने बड़ी से बड़ी हुकूमत और ताकतें रही होंगी, उनके खिलाफ अपनी आवाज उठाने का काम किया है। भाजपा सरकार चुनी हुई सरकारों को परेशान करने का काम कर रही है। यह बातें तेलंगाना के खम्मम जिले में आयोजित भारत राष्ट्र समिति (BRS) की एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को कही।

उन्होंने कहा कि कल बीजेपी की मीटिंग में कहा गया कि 400 दिन बाकी हैं। इस पर अखिलेश (Akhilesh Yadav)  ने चुटकी लेते हुए कहा कि हमें तो लगता था कि ये सरकार वो है जो दावा करती थी कि हटेगी नहीं, अब स्वयं स्वीकार रहे हैं कि 400 दिन हैं। जो सरकार अपने दिन गिनने लगे तो समझ लो ये सरकार 400 दिन बाद रुकने वाली नहीं है।

अखिलेश (Akhilesh Yadav)  ने आगे कहा कि भाजपा ने कहा था 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, हालांकि 2023 शुरू हो गया है लेकिन मुझे तो ये लगता है किसानों की परेशानी और तकलीफ को देखकर कि इन भाजपा वालों का 2022 अभी खत्म नहीं हुआ।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर तेलंगाना से सफाया हो रहा है भाजपा का, तो उत्तर प्रदेश भी पीछे नहीं रहेगा। आप तेलंगाना से इनको हटाइए यूपी से हम लोग मिलकर उनको हटाने का काम करेंगे।

सैनिक के सीने में धंसा जिंदा ग्रेनेड, डॉक्टरों ने ऐसे की रिस्की सर्जरी

उल्लेखनीय है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  मंगलवार को दो दिवसीय तेलंगाना राज्य के दौरे पर गए हैं। जहां वह भारत राष्ट्र समिति (BRS) प्रमुख व मुख्यमंत्री के0 चन्द्रशेखर राव द्वारा नेत्र जांच कार्यक्रम ‘कांति वेलुगु’ के दूसरे चरण के उद्घाटन और एक जनसभा में शामिल हुए। अपने दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने हैदराबाद के पास यदाद्री में भगवान लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में दर्शन पूजन भी किया।

Tags: akhilesh yadavLucknow NewsNational newstelangana newsup news
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचना प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Next Post

जन्मदिन की पार्टी के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बच्चों समेत 20 लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
cylinder explosion

जन्मदिन की पार्टी के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बच्चों समेत 20 लोग घायल

यह भी पढ़ें

income tax

ITR दाखिल करने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ी, जानिए कब तक है मौका

30/12/2020
Jayant Chaudhary

RLD नेता जयंत चौधरी समेत 5 हजार से अधिक लोगों पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

12/02/2021
priyanka gandhi

रामपुर जा रही प्रियंका गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराई, बाल-बाल बची

04/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version