• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मणिपुर की पुनरावृति न हो इसका संकल्प हर देशवासी को लेना पड़ेगा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
16/08/2023
in इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को संदेश देते हुए कहा है कि देश में मणिपुर जैसी डरावनी हिंसक घटनाएं दोबारा ना हो इसका संकल्प हर देशवासी को लेना पड़ेगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (Akhilesh Yadav)  ने अपने गृह गांव सैफई तिरंगा ध्वज फहराने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा “ आज के दिन हम लोगों को यह भी अपील करनी चाहिए कि मणिपुर के लोग जिस सद्भावना, प्रेम के साथ जिस तरीके से मिलजुल कर रह रहे थे वैसे ही रहे और इस तरह के घटना दोबारा ना हो । जहां हमारी बेटियां हमारी बहनों के साथ ऐसी घटना घटी हो। न केवल मणिपुर बल्कि देश के किसी भी कोने में इस तरीके का व्यवहार किसी भी बेटी के साथ महिला के साथ व्यवहार ना हो।”

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूरे देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। महात्मा गांधी के आवाहन पर लगातार क्रांतिकारियों के संघर्ष और अनगिनत लोगों की कुर्बानी के बाद भारत देश को आजादी मिली। हम सब उन्हें याद करते हैं और आज के दिन संकल्प लेते हैं कि जो सपने स्वतंत्रता सेनानियाें ने देखे थे उन सपनों को पूरा करने की लगातार हम लोग काम करते रहेंगे।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि महापुरुषों के संकल्प के साथ ही जब हम पीछे मुड़कर के देखते हैं और दुनिया के दूसरे देशों से जब हम तुलना करते हैं तो भारत को जितना आगे बढ़ना चाहिए था अभी उतनी रफ्तार और तेजी से नहीं बड़ा है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हमारे देश की दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी है वह हमारे नौ जवानों की संख्या भी बड़ी है । हमें सोचना होगा कि जहां गरीब किसान खुशहाल हो वही हर नौजवान के हाथ में नौकरी और रोजगार कैसे पहुंचे। पढ़ाई और शिक्षा का स्तर कैसे बेहतर हो, जो स्वास्थ्य सेवाएं हैं वह हम गरीबों को कैसे मिल पाए । साथ ही साथ सुरक्षा की भावना कैसे पैदा हो जहां हमारे देश की पहचान है कि हम अलग-अलग भाषा अलग-अलग प्रदेश के जो डाइवर्सिटी है अपने देश में वह शायद किसी भी देश में नहीं है। हमारे देश में जो यूनिटी और डाइवर्सिटी है उसको लेकर भी हमें चलना होगा।

उन्होंने (Akhilesh Yadav)  कहा कि लाल किले पर खड़े होकर के अगर किसी सरकार ने यह कहा हो कि हम किसानों की आय को दोगुना कर देंगे तो कम से कम उन सरकारों को पीछे मुड़ कर देखना चाहिए। उन्होंने कहा हैं कि जिस तरीके की महंगाई है वह देश के लिए चिंता का विषय है अगर इसी तरीके से महंगाई बढ़ती रही और लोगों के हाथ में रोजगार नौकरी ना हुई तो हमारे देश कहां जा रहा है इसके बारे में सोचना होगा।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रधामनंत्री द्वारा ऐसे फैसले लिए जा रहे है जो 1000 वर्षों तक याद किये जायेंगे । अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार और खासकर लाल किले से यह बात कही जाती है कि जो निर्णय हो वह मानवता को आगे बढाने वाले हों। यह सबसे बड़ी बात यही है हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान यही है कि हम मानवतावादी लोग हैं और हमेशा हम लोगों ने यह कहा है कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब है भाई भाई।

श्री यादव ने कहा कि 1857 की लड़ाई रही हो जब 15 अगस्त को जो हमें आजादी मिली है उसमें देशवासियों ने मिलकर की आजादी दिलाई है हिंदू मुस्लिम सिख और सब लोगों ने मिलकर कुर्बानी दी है तब जाकर के हमारा देश आजाद हुआ है।

झंडारोहण के मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी के समाजवादी पार्टी की जिला महासचिव रामनारायण बाथम आदि महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे।

Tags: akhilesh yadavEtawah newssafai newsup news
Previous Post

पशु तस्कर गिराेह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Next Post

पुत्र ने की लाठी से मार कर पिता की निर्मम हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Next Post
Murder

पुत्र ने की लाठी से मार कर पिता की निर्मम हत्या

यह भी पढ़ें

IED Blast

मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट, मालिक समेत 3 की मौत

07/02/2025
Explosion

नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग विस्फोट, सेना के 3 जवान घायल

30/10/2021
road accident

तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित डिवाइडर से टकराकर पलटी, अधिवक्ता की मौत

09/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version