• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने अपने तीन दुलारे नेताओं को पार्टी से किया बाहर, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
13/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ‘ये जवानी है कुर्बान, अखिलेश भैया तेरे नाम’ नारे लगाने वाले तीन नेता आज समाजवादी पार्टी से बाहर कर दिए गए। प्रदीप तिवारी, ब्रजेश यादव और पीडी तिवारी पर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगा है। इन नेताओं ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर चाटुकारों से घिरे रहने और फोटो खिंचवाने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया था। जिन नेताओं को पार्टी से बाहर किया गया है वे कभी अखिलेश यादव के दुलारे हुआ करते थे।

पार्टी से बाहर किए गए नेता सितंबर महीने में लखनऊ में एक बड़ी मीटिंग करने की तैयारी में थे। इसमें उन लोगों को बुलाने का फैसला हुआ था जिन्हें लगता है कि समाजवादी पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है, लेकिन उससे पहले ही अखिलेश यादव ने इन सबको बाहर कर दिया है। समाजवादी पार्टी के कुछ युवा नेता इन दिनों बगावती मूड में हैं।

ये पहली बार हुआ है कि जिन नेताओं की पहचान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से थी, अब वही उनके नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि अखिलेश ने अपने करीबी लोगों को ठेकेदारी पर पार्टी सौंप दी है। कभी अखिलेश के साथ साया की तरह रहने वाले ये नेता कहते हैं समाजवादी पार्टी इस हाल में तो बर्बाद हो जाएगी। पिछले कुछ दिनों से ये नेता लगातार इस तरह के बयान सार्वजनिक रूप से दे रहे थे।

‘समय लोगों का समय पर हिसाब करेगा’

समाजवादी पार्टी से बाहर निकाले जाने की जानकारी उन्हें मीडिया से मिली। ऐसे ही एक नेता ब्रजेश यादव ने कहा 2017 में मुलायम सिंह ने भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  को पार्टी से बाहर निकाल दिया था। तब हम सबने नेताजी को छोड़ कर अखिलेश का साथ दिया था। आज वही अखिलेश हमें पार्टी से बाहर कर रहे हैं। उनका दावा है कि समय ऐसे लोगों का समय पर हिसाब करेगा।

इस अस्पताल में 24 घंटे में 18 मौतों से कोहराम, सीएम ने दिए जांच के आदेश

ब्रजेश यादव समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए जब उन्होंने साइकिल यात्रा की थी, तब ब्रजेश हमेशा उनके साथ रहते थे। प्रदीप तिवारी उन दिनों समाजवादी लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष हुआ करते थे। उन्हें भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है। जबकि पीडी तिवारी विधानसभा चुनाव लड़ कर हार चुके हैं।

हाल में अखिलेश (Akhilesh Yadav) से मिले थे पीडी तिवारी

पार्टी से बाहर किए गए नेताओं की अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से अधिक उन्हें घेरे रखने वाले नेताओं से शिकायत है। कहा जा रहा है कि कभी अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री रहे उनके करीबी नेता ही इस बगावत को पीछे से हवा दे रहे हैं। निकाले जाने से कुछ दिनों पहले पीडी तिवारी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।

उन्हें बताया था कि कैसे कुछ लोग उनके नाम पर पार्टी के समर्पित नेताओं का अपमान करते हैं। ये भी कहा गया कि पिछले साल विधानसभा चुनाव में कई जगहों पर टिकट बेच दिए गए। इसीलिए कुछ सीटों पर बिना चुनाव लड़े समाजवादी पार्टी हार गई।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

इस अस्पताल में 24 घंटे में 18 मौतों से कोहराम, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Next Post

पुजारी की हत्या, मंदिर के पास मिला शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Murder

पुजारी की हत्या, मंदिर के पास मिला शव

यह भी पढ़ें

yogsan

बच्चों को सिखाएं ये योगासन, सेहत के लिए होते है लाभदायक

05/05/2024
Supriya Sule

इथियोपिया में भारत करेगा पाकिस्तान का पर्दाफाश, सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पहुंचा डेलीगेशन

31/05/2025
Feedback on UP budget

UP Budget: सपा ने बजट को बताया ‘काम लेस’, 10 में से दिए ज़ीरो नंबर

22/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version