• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अस्पतालों में न डाक्टर हैं और न ही दवाएं’, अखिलेश यादव ने जताई चिंता

Writer D by Writer D
06/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने बुधवार को जारी अपने बयान में कहा कि अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है. भाजपा सरकार दावे तो बड़े-बड़े करती हैं, लेकिन हकीकत में अस्पतालों में न डाक्टर हैं और न ही दवाएं हैं. मरीजों का कोई पुरसाहाल नहीं रहा है. इन दिनों डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं. ग्रेटर नोएडा में दो सौ से ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं. इस बीमारी में एक डॉक्टर अक्षिता सिंह की मौत की खबर विचलित करने वाली है.

राजधानी लखनऊ में भी डेंगू के मरीजों में इजाफा हो रहा हैं. लखनऊ के चंदरनगर में छह पुरूष, चार महिलाएं, इन्दिरानगर में दो महिला एक पुरूष, अलीगंज में तीन महिलाएं, हजरतगंज में एक पुरूष एक महिला डेंगू पीड़ित पाए गए. शनिवार को 15 नए मरीजों के डेंगू ग्रस्त होने की खब़र मिली थी, जबकि रविवार को 18 नए मरीज डेंगू के मिले. डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बावजूद अभी शहर में दवा के छिड़काव की कोई सुचारू व्यवस्था नहीं हो पाई है. अस्पतालों में आम मरीजों के साथ ही डेंगू मरीजों को भी उपचार के लिए लाइन में लगना पड़ता है.

नहीं मिला रहा इलाज और सुविधा

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि जिलों अस्पतालों में न डाक्टर हैं और न हीं दवाएं मिल रही है. इसकी बानगी मैनपुरी के घिरोर में सीएचसी में बच्ची को लेकर दो घंटे मां भटकती रही फिर भी उसे इलाज नहीं मिला. शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे है. फर्श पर लिटाकर मरीजों का इलाज हो रहा है. कानपुर में स्ट्रेचर न मिलने पर गर्भवती पत्नी को गोद में लेकर पति एमर्जेंसी पहुंचा. यहां डफरिन अस्पताल में स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ. ओपीडी से चार डाक्टर और सात कर्मचारी गायब पाए गए.

राजधानी लखनऊ में एक रिटायर्ड जज को भी चिकित्सा, संस्थानों में इलाज नहीं मिल सका. रायबरेली एम्स, एसजीपीजीआई, केजीएमयू ट्रामा सेंटर, बलरामपुर अस्पताल के चक्कर लगाने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए. कहीं बेड का संकट तो कहीं ऑक्सीजन की दिक्कत.

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिया को किया ढेर

गोंडा में गंभीर हालत में आए युवक को लखनऊ मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर के लिए चार घंटे तक भटकने के बाद मरीज की मौत हो गई. ट्रामासेंटर में एक मरीज को मिर्गी का दौरा पड़ा तो स्ट्रेचर की जगह उसे घसीटते हुए साथी ले गए. इसी तरह जौनपुर के मछलीशहर के कायस्थाना मुहल्ला निवासी को जब एम्बूलेंस नहीं मिला तो उसे ठेले पर लादकर अस्पताल ले गए.

भाजपा सरकार ने 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा को बर्बाद कर दिया. अस्पतालों में इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है. जहां विशेषज्ञ डॉक्टर चाहिए वहां विशेषज्ञों की कमी है और जहां जरूरत नहीं वहां कई-कई विशेषज्ञ नियुक्त हैं. अस्पतालों में धांधली की वजह से जनता परेशानी उठा रही है और भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है. जनता 2024 के लोक सभा चुनाव में भाजपा की विदाई करके इन सबका हिसाब चुकता करेगी.

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिया को किया ढेर

Next Post

इंडिगो ने 8 से 11 सितंबर तक उड़ानें की रद्द, सामने आई ये बड़ी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
Indigo

इंडिगो ने 8 से 11 सितंबर तक उड़ानें की रद्द, सामने आई ये बड़ी वजह

यह भी पढ़ें

Kim Kardashian victim of trolling, accused of hurting religious sentiments

 किम कार्दशियन हुई ट्रोलिंग का शिकार, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

27/05/2021
terrorist attack

सोपोर: आतंकी हमले में घायल पार्षद की इलाज के दौरान मौत

30/03/2021
rohit jacqueline

जैकलीन फर्नांडिस ने की रोहित शेट्टी की तारीफ

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version