• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अबु आजमी के निलंबन पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- हमारे विधायक…

Writer D by Writer D
05/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। महाराष्ट्र विधानसभा में सपा के इकलौते विधायक और सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी (Abu Azmi) की एक बयान के बाद मुश्किलें काफी बढ़ गईं हैं। पहले तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, तो वहीं दूसरी तरफ विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। आजमी पर हुई कार्यवाही के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सवाल खड़े किए हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेख़ौफ़ दानिशमंदी बेमिसाल हैं। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि निलंबन से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है। उन्होंने आगे लिखा कि आज़ाद ख़्याल कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

अबू आजमी के निलंबन का प्रस्ताव एकनाथ शिंदे की पार्टी ने मंगलवार को विधानसभा स्पीकर को दिया था। इसके बाद आज यानी बुधवार को इस पर बीजेपी के कुछ विधायकों ने भी प्रस्ताव दिया और स्पीकर राहुल नार्वेकर ने इन प्रस्तावों को मंजूर कर लिया। अबू आजमी ने अपने बयान पर सफाई पेश करते हुए कहा था कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इसके बाद भी मामला शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है।

क्या बोले थे अबू आजमी?

सपा विधायक अबू आजमी ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सारा गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए औरंगजेब क्रूर नहीं था। मैंने औरंगजेब के बारे में जितना पढ़ा है, उसने कभी भी जनता का पैसा अपने लिए नहीं लिया, उसका शासन बर्मा (वर्तमान म्यांमार) तक फैला हुआ था। उस समय देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह एक महान प्रशासक थे, उसकी सेना में कई हिंदू कमांडर थे। आजमी का ये बयान छावा मूवी को लेकर सामने आया है। जिस पर विवाद छिड़ गया है।

‘औरंगजेब प्रेम’ सपा विधायक को पड़ा भारी, महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड हुए अबू आजमी

महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने बयान का विरोध करते हुए कहा कि अबू आजमी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की बात कही थी।अबू आजमी ने पहली बार औरंगजेब की तारीफ नहीं की है, बल्कि पहले भी वह उनकी प्रशंसा करते रहे हैं। साल 2023 में उन्होंने ऐसा ही बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी।

Tags: abu azamiakhilesh yadavLucknow News
Previous Post

औरंगजेब की तारीफ करने वाले अपने विधायक को यूपी भेजे सपा, अच्छे से होगा ‘उपचार’ : योगी आदित्यनाथ

Next Post

मुख्यमंत्री ने रोजगार के मुद्दे पर सपा को दिखाया आईना

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया में बसपा के खिलाफ फेक सर्वे कराया जा रहा: मायावती

17/10/2026
Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब’… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा नेताओं के चिकन पार्टी वीडियो पर बवाल, BJP ने पूछा- यही है PDA?

16/10/2026
Next Post
cm yogi

मुख्यमंत्री ने रोजगार के मुद्दे पर सपा को दिखाया आईना

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

‘बातें चांद पर पहुंचने की और सोच पाताल की…’, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर कसा तंज

12/11/2024
Belpatra

Sawam: भूलकर भी न करें बेलपत्र से जुड़ी ये गलतियां, वरना शिव जी हो जाएंगे नाराज

05/08/2024
Suicide

कर्ज से परेशान किसान ने खुदकुशी की

11/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version