• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने ‘यूपी विधानसभा चुनाव 2022’ के लिए थीम सांग किया लॉन्च

Desk by Desk
19/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। श्री यादव कृषि कानून को लेकर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि किसान चाहते हैं कि तीनों कानून वापस हों। इसके अलावा नौजवानों के पास नौकरी नहीं है। बीजेपी कह रही है कि इन्वेस्टमेंट आ रहा है, लेकिन मेरा यह सवाल है कि वह जा कहां रहा है? देश में मंहगाई लगातार बढ़ रही है।

नयी हवा है ~ नयी सपा है pic.twitter.com/SA6CfTus4Y

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 19, 2021

अखिलेश यादव ने कहा कि जो डीजल-पेट्रोल से मुनाफा आ रहा है, वह जा कहां रहा है? धान, मक्का की कीमत भी नहीं मिल रही हैं। हर वर्ग इस सरकार में अपमानित हो रहा है। इस दौरान अखिलेश यादव ने बीएसपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आर के चौधरी, जिन्होंने कुछ समय पहले कांग्रेस ज्वाइन की थी उनको आज सपा की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा रिटायर आईपीएस हरीश कुमार ने भी सपा ज्वाइन की।

योगी  सरकार पर जमकर  बरसे अखिलेश यादव

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ हुई है। सबसे ज्यादा फेक एनकाउंटर हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चिन्हित करके अपमानित कर रही है। यादव ने कहा कि यह पहली सरकार है जो उद्घाटन का उद्घाटन कर रही है। शिलान्यास का शिलान्यास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार झूठे मुकदमे लगाने में कांग्रेस से भी आगे बढ़ गई है। जब चुनाव होने में 200 दिन बचे हों तो कैसे 5 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट होगा?

वहीं 2022 विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने एक नया सॉन्ग भी लॉन्च किया है। गाने के बोल हैं- ‘नई हवा है नई सपा है नई हवा है बड़ों का हाथ युवा का साथ’। बता दें कि आर के चौधरी ने 2018 में भी सपा ज्वाइन की थी, लेकिन उसके बाद कांग्रेस में चले गए थे और अब फिर घूम फिर के वापस सपा में आ गए हैं। इसके अलावा गोंडा के बसपा नेता केशव मौर्य ने भी आज सपा का दामन थामा है।

Tags: akhilesh yadavBSP MLAs Join SPRebel BSP MLASamajwadi partySP Theam SongUP Election 2021up newsअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Previous Post

लालू प्रसाद यादव को नहीं मिली जमानत, इस मामले में हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Next Post

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

Desk

Desk

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Next Post
Pragya Thakur

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

यह भी पढ़ें

CM Yogi

गोमुख से बंगाल तक आचमन योग्य हुईं गंगाः सीएम योगी

08/01/2023
दिनेश शर्मा Dinesh Sharma

योगी सरकार की लोकप्रियता से सपा को दिन में तारें दिखने लगे हैं : शर्मा

21/02/2021
massive fire

कबाड़ के गोदाम में आग, नौ झुलसे

25/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version