• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘जो पौधे नहीं बचा पा रहे वो इन्वेस्टमेंट…’, विधानसभा पहुंचे अखिलेश यादव का सीएम पर तंज

Writer D by Writer D
20/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav reached the assembly, taunted the CM

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। बजट सत्र के दौरान सरकार को विधानसभा में घेरने के लिए विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) ने कमर कस ली है। सपा विधायक हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए वहीं, अब विधानसभा में विपक्ष के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी विधानसभा पहुंच गए हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पर भी निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना को लेकर अपनी रणनीति साफ करते हुए कहा कि सपा हमेशा से ही जातिगत जनगणना के पक्ष में रही है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता जातिगत जनगणना चाहती है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सीएम योगी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सीएम योगी पर तंज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्रीजी दूसरे प्रदेश से आए हैं इसलिए उनको यहां जातिगत जनगणना से मतलब नहीं है। अखिलेश ने कहा कि आप सबका साथ, सबका विकास की बात करते हो। जब आपको ये पता ही नहीं रहेगा कि कौन कितनी संख्या में है तो उसे उसका हक आप कैसे दोगे।

विधानसभा में बजट सत्र से पहले हंगामा, शिवपाल ने नेतृत्व में विधायकों का धरना

उन्होंने इन्वेस्टर समिट को लेकर भी सरकार को घेरा। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग इन्वेस्टर समिट के दौरान लगाए गए पौधे नहीं बचा पा रहे हैं, वे इन्वेस्टमेंट कहां से लाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी आप सड़कों पर जाकर देखिए, सब सूख रहे हैं। इस सरकार ने किसान, नौजवान और व्यापार, सबको बर्बाद कर दिया है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup assmbly sessionup budget sesssion
Previous Post

सीएम योगी ने जेलों में बंद टॉप 10 अपराधियों की मांगी लिस्ट, अधिकारियों को दीये ये सख्त निर्देश

Next Post

‘साहब’ को एसटीएफ ने किया ढेर, सवा लाख का इनामी था कुख्यात बदमाश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Prize crook Sahab Singh killed in encounter

'साहब' को एसटीएफ ने किया ढेर, सवा लाख का इनामी था कुख्यात बदमाश

यह भी पढ़ें

‘ये दिल मांगे मोर…’ कारगिल हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की आखिरी आवाज अब तक गूंजती हैं कानों में…  

26/07/2021

कमलनाथ सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए : शिवराज

21/10/2020
Radhe-Shyam poster release

‘राधे-श्याम’ का नया पोस्टर रिलीज, प्रभास और पूजा हेगड़े पर फिदा हुए फैंस

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version