• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल से मिलने दिल्ली पहुंचे अखिलेश यादव, बदल सकता है यूपी का समीकरण

Writer D by Writer D
06/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ से दिल्ली रवाना हुए हैं। वह यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में आम आदमी पार्टी और सपा के बीच गठबंधन हो सकता है। इसके कयास तब शुरू हो गए थे, जब अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने 3 दिन पहले आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उनके घर पहुंचे थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यूपी में राजनीतिक दखल बढ़ाने के लिए दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की सीटों पर मंथन कर रहे हैं। सत्ता में आने से पहले 2011 में समाजसेवी अन्ना हजारे के साथ अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जन लोकपाल बिल को लेकर बड़ा आंदोलन किया था। इस आंदोलन में दिल्ली से सटे यूपी के जिलों से तमाम लोग शामिल हुए थे। अब आप उसका फायदा उठाना चाहती है।

यूपी में बीते 1 साल से सक्रिय आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह लगातार अलग-अलग मुद्दों पर यूपी सरकार को घेर रहे हैं। 3 दिन पहले अखिलेश यादव से संजय सिंह ने मुलाकात कर राजनीतिक हलचलें बढ़ा दीं। ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद में कुल 10 विधानसभा सीटें आती हैं।

CM योगी का बड़ा ऐलान, कांवड यात्रा निकालने की दी मंजूरी

अखिलेश यादव ने कई बार अपने बयान में कहा है कि वह यूपी में सक्रिय छोटे दलों से गठबंधन करेंगे। ऐसे में आप के साथ गठबंधन करने को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि वह किसी भी राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन न करके छोटे-छोटे जातीय और अन्य क्षेत्रीय दलों से गठबंधन कर उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को टक्कर देंगे।

आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सात माह पहले यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। तब उन्होंने कहा था, ‘यूपी के लोग दिल्ली क्यों आ रहे हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि वहां सुविधाएं नहीं हैं। अगर दिल्ली में सुविधाएं तैयार की जा सकती है तो UP में ऐसा क्यों नहीं हो सकता। UP ने अब तक गंदी राजनीति देखी है। ऐसे में अब उसे नया मौका मिलना चाहिए।’

अखिलेश के बर्थडे के दो दिन बाद मिलने पहुंचे थे संजय

एक जुलाई को अखिलेश यादव का बर्थडे था। लेकिन इसके दो दिन बाद 3 जुलाई को आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह अचानक समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने अखिलेश यादव से करीब 45 मिनट बात की। तब गठबंधन के सवालों को टालते हुए संजय सिंह ने कहा था कि यह आने वाला समय बताएगा।

Tags: akhilesh yadavArvind KejriwalLucknow NewsNational newsup news
Previous Post

ऑनर किलिंग के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा- झूठी शान….

Next Post

इस फिल्म में आलिया संग रोमांस करते दिखेंगे रणवीर सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post

इस फिल्म में आलिया संग रोमांस करते दिखेंगे रणवीर सिंह

यह भी पढ़ें

Corona

देश में कोरोना के 70 दिन में सबसे कम केस, मौतों का आंकड़ा चार हजार के पार

12/06/2021

‘अनुपमा’ की मां का निधन, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर कहा- अभी बहुत कुछ अनकहा…

22/11/2021
viral video

सिंह को भैसे से पंगा लेना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर वायरल

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version