• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव बोले- निजीकरण की आड़ में रोजगार खत्म कर रही है बीजेपी सरकार

Desk by Desk
06/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
अखिलेश यादव akhilesh yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। यूपी बिजली कर्मचारियों के निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग का समर्थन समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सम​र्थन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निजीकरण की आड़ में रोजगार खत्म कर रही है।

यादव ने आज कहा कि 15 लाख विद्युतकर्मी हड़ताल पर चले गए है। विद्युत क्षेत्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही गड़बड़ी होनी शुरू हो गई है। साढ़े तीन वर्षों में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ।

विद्युत आपूर्ति गांव में लगभग 10 घंटा और शहरों में 15 घंटा से ज्यादा कभी नहीं मिल पाई, उपभोक्ताओं को लम्बे-लम्बे बिल पकड़ाकर परेशान किया जा रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार शासन चलाने के बजाय देश के साधनों-संसाधनों का बाजार लगा रही है। निजीकरण से वह युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बेचने में लगी है। इसके दुष्प्रभावों के बारे में भाजपा नहीं सोच रही है। उसे शासन चलाने में अपनी असफलता मान लेनी चाहिए।

यूपीएसएसी ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 का प्रश्न पत्र किया जारी

उसकी अपनी आर्थिक कुनीतियों के चलते अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। स्थिति उसके नियंत्रण में नहीं रह गई है। इसलिए वह जल्दी से जल्दी सरकारी सेवाओं को निजी हाथों में सौंप कर अपना राजनीतिक स्वार्थ साधन करते हुए बाहर निकलने का मौका चाहती है। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार टोल, मण्डी, आईटीआई, पाॅलीटेक्नीक, सरकारी माल, हवाई अड्डा, रेल और बीमा कम्पनियों के निजीकरण की दिशा में कदम उठा रही हैं। रेलवे अस्पतालों को बेचने के लिए टेण्डर मांगे जा रहे हैं।

सेवानिवृत्ति के बाद खाली पदों में 50 प्रतिशत पदों को समाप्त किए जाने का फैसला हो चुका है। सरकारी बैंकों की संख्या 12 से 5 करने की तैयारी है। सरकार बैंकों की हिस्सेदारी निजी क्षेत्र को बेचने की तैयारी कर रही है। बीमा कम्पनियों पर भी तिरछी नज़र है। एयरपोर्ट को पहले ही निजी हाथो में दिया जाना तय हो चुका है।

उन्होने कहा कि देश में रोजगार की स्थिति पिछले 15 सालों में सबसे खराब है। नौकरियां मिल नहीं रही हैं। 40 करोड़ रोजगार जाने की भविष्यवाणी राष्ट्र संघ का अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन कर चुका है। कोरोना संकट में लाॅकडाउन के चलते लाखों श्रमिकों की जिंदगी में अंधेरा छा गया।

Tags: akhilesh yadavBJP Governmentemployment overPrivatizationSP Presidentअखिलेश यादवनिजीकरणभाजपा सरकाररोजगार खत्मसपा अध्यक्ष
Previous Post

Bihar Election 2020 : बीजेपी ने 121 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें पूरी सूची

Next Post

नवाचार और स्टार्टअप के प्रति युवाओं में उत्साह : पीयूष गोयल

Desk

Desk

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

06/10/2025
CM Yogi
Main Slider

पूरे विश्व की महिलाएं पहनेंगी काशी में तैयार किए गए कपड़े: सीएम योगी

06/10/2025
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

06/10/2025
BJP MP Khagen Murmu attacked in Bengal
Main Slider

बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गए थे

06/10/2025
Hashish
उत्तर प्रदेश

वकील साहब बने चरस तस्कर, क्लाइंट के लिए जेल में ड्रग्स सप्लाई करते अरेस्ट

06/10/2025
Next Post
piyush goyal

नवाचार और स्टार्टअप के प्रति युवाओं में उत्साह : पीयूष गोयल

यह भी पढ़ें

बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन अनियंत्रित होकर कैनाल में गिरी, चालक फरार

06/10/2021
India concludes Dubai Para Badminton tournament with 20 medals

20 पदकों के साथ भारत ने किया दुबई पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन

05/04/2021
hina khan

हिना खान के पिता का कार्डियक अरेस्ट से निधन, सदमे में एक्ट्रेस

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version