• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंवेस्टर्स समिट में करोड़ों गंवाये,अब जनता से वसूलने की योजना: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
12/02/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में वाहवाही लूटने के फेर में करोड़ों गंवाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने अब जनता से वसूली की योजना बना ली है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने यहां जारी बयान में कहा कि बसों का किराया 24 प्रतिशत बढ़ाकर भाजपा सरकार ने ग्लोबल समिट का खर्च जनता की जेब से निकालना चाहती है। सरकार को मालूम है कि न अब तक पिछला निवेश जमीन पर दिखा है और नहीं अगले की उम्मीद है। अमीरों की पोषक भाजपा ने महंगाई को गरीब और आम जनता की नियति बना दिया है। भाजपा वस्तुतः अपने भ्रष्टाचार का बोझ जनता पर डालने की रणनीति पर जुट गयी है।

उन्होने कहा कि भाजपा ने सत्ता में छह साल बिता दिए हैं लेकिन अपना एक भी प्रोजेक्ट सामने नहीं ला सकी है। भाजपा ने बदले की भावना के कारण समाजवादी सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्य को बर्बाद कर दिया लेकिन जब कुछ अपना बना नहीं दिखा सके तो पुराने लखनऊ में बंद पड़े फाउन्टेन और लाइट्स को दुबारा शुरू करा दिया गया है। सुबह से शाम तक जनेश्वर मिश्र पार्क खुला रखा जा रहा है। रिवर फ्रन्ट सजाकर गोमती में नौका विहार का आनंद दिलाया जा रहा है,आखिर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए आगंतुको को कुछ तो दिखाना ही है।

35 लाख करोड़ से अधिक निवेश और 93 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: सीएम योगी

पूर्व मुख्यमंत्री (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि समाजवादी सरकार में बने जिस सोलर प्लांट का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम ने किया था, वह भाजपा सरकार में बजट के अभाव में बंद पड़ा है। जेपी इंटरनेशनल जैसा महत्वाकांक्षी निर्माण देखरेख के अभाव में बर्बाद हो रहा है जबकि समिट के अधिवेशन और सत्रों के लिए उसका बेहतर उपयोग हो सकता था। उत्तर प्रदेश की जनता कह रही है कि आगामी इन्वेस्टर्स समिट में भाजपा सरकार में बंद पड़े प्लान्टों, कारखानों और उद्योगों के भी होर्डिग लगानी चाहिए।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में केवल 1.57 करोड़ रूपए के निवेश के लिए बड़ा प्रचार कर रही है और निजी विश्वविद्यालयों, कालेजों से लेकर हर छात्र-छात्रा को इस तथाकथित विशाल धनराशि के लाभ का डंका पीट रही है जबकि ये राशि प्रति छात्र-छात्रा एक पैसे से भी बहुत कम है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

पढ़ा-लिखा भूल सकते, सीखा नहीं- इसलिए सीखिएः उच्च शिक्षा मंत्री

Next Post

यूपी में है फिल्मवालों के लिए नई दुनिया: अनुराग ठाकुर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल : मुख्यमंत्री धामी

04/05/2026
Kashi Vishwanath Temple
Main Slider

काशी बनी आस्था और आधुनिकता का संगम : जयवीर सिंह

04/05/2026
Electricity Connection
Main Slider

गांव-गांव बिजली, हर घर रोशन : योगी मॉडल की बड़ी सफलता

04/05/2026
CM Yogi
Main Slider

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत पीएम मोदी के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रतीक : योगी

04/05/2026
Ganga Expressway
Main Slider

बिना बैंक से कर्ज लिए 42,000 करोड़ रुपये की गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना पूरी : सीएम योगी

04/05/2026
Next Post
Anurag Thakur

यूपी में है फिल्मवालों के लिए नई दुनिया: अनुराग ठाकुर

यह भी पढ़ें

new year

नए साल को बनाना चाहते हैं यादगार, तो ऐसे मनाएँ जश्न

14/12/2020
women arrested

पति की हत्या की सुपारी देने वाली महिला समेत चार गिरफ्तार

07/03/2022
Sawan

जानिए कौनसा रुद्राक्ष दूर करेगा जीवन की समस्याएं

08/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version