• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश ने STF को बताया ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, बोले- एनकाउंटर में सबसे ज्यादा PDA के लोग निशाने पर

Writer D by Writer D
31/08/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था, पुलिस एनकाउंटर और मतदाता सूची को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पुलिस की कार्रवाई के नाम पर सबसे अधिक पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए वर्ग के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर अब तक हुए सभी एनकाउंटर मामलों की जांच कराई जाएगी।

अखिलेश यादव राजधानी लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शामली में सोमवार सुबह हरियाणवी संगीतकार अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो आरोपितों के मुठभेड़ में मारे जाने की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने प्रदेश में हो रही पुलिस कार्यवाहियों पर सवाल उठाते हुए इन्हें गलत बताया और सरकार की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधा।

‘एसटीएफ का मतलब स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की एसटीएफ का मतलब ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’ है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की यह टीम पीडीए वर्ग के लोगों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था के नाम पर होने वाली पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। सपा सरकार बनने पर ऐसे सभी मामलों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

‘मेरे खिलाफ पैसा खर्च कर एआई कैंपेन चला रही भाजपा’

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर उनके खिलाफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए प्रचार अभियान चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एआई से वीडियो बनाए जा रहे हैं और इसके लिए पैसा खर्च किया जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि “एआई वाला अगर खेल खेलोगे तो उसका जवाब हम भी देंगे।” उन्होंने ऐलान किया कि सपा का चुनावी प्रचार अभियान मंगलवार से शुरू होगा।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का भी लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने मतदाता सूची को लेकर भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा बाहर के लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में मतदाता सूची के स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है और चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। उन्हाेंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा भ्रष्ट सरकार प्रदेश में कभी नहीं आई।

पत्रकार वार्ता के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव, राजेंद्र चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: akhilesh yadav
Previous Post

पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित: बंशीधर तिवारी

Next Post

सीएम योगी ने पाती लिख प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Sanjay Nishad
उत्तर प्रदेश

आरक्षण पर संजय निषाद की दो टूक, बोले- ऊंचे पद वालों को अब छोड़ना चाहिए लाभ

31/08/2026
Relief operations for flood victims
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

31/08/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- अब खबर मिल गई ना?

31/08/2026
Next Post
CM Yogi ki Pati

सीएम योगी ने पाती लिख प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

India tour to Australia

साइकिलिंग करते युजवेंद्र चहल ने कुलदीप-पंत संग शेयर की फोटो

20/11/2020
CM Dhami

केदारनाथ विधानसभा की समस्याओं को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

05/08/2023
Bus

कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

13/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version