• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘उत्तर प्रदेश-2’ कर दीजिए उत्तराखंड का नाम, भाजपा सरकार पर अखिलेश ने कसा तंज

Writer D by Writer D
01/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तराखंड सरकार द्वारा कई जगहों के नाम बदले जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का नाम अब उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए। यूपी का नाम भी उत्तराखंड से जोड़ दीजिए। दरअसल, पूर्व में उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों/रेलवे स्टेशनों/जिलों का नाम बदला जा चुका है।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) के इस बयान पर उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नाम बदलने की जो घोषणा की गई है, वह यहां की जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। परिस्थितियों के अनुसार अनेक जगहों के नाम बदले हैं। अखिलेश यादव की पार्टी कभी भी उत्तराखंड राज्य के पक्ष में नहीं थी और आज भी उन्होंने यह बात बोलकर उत्तराखंड के प्रति अपना दृष्टिकोण जाहिर किया है।

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ के महाकुंभ और सड़क पर नमाज वाले बयान पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि ये लोग कहते हैं कि कुंभ में 66 करोड़ लोग आए, अगर 66 करोड़ लोगों को गिन सकते हैं, तो उन हिंदुओं के बारे में भी बताएं कि कितने हिंदू खो गए भगदड़ में। कितने हिंदू मारे गए कुंभ में। उनकी भी गिनती बताएं।

अखिलेश (Akhilesh Yadav)  ने आगे कहा कि आखिर कुंभ में मची भगदड़ का सीसीटीवी कहां है? लोगों को सुविधा क्यों नहीं दे पाए। ये सड़क पर नमाज की बात नहीं है। ईद पर जब मैंने अधिकारी से पूछा कि मुझे क्यों नहीं जाने दे रहे हो कार्यक्रम में तो अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था। पूर्व सीएम को रोक दिया ताकि ईद पर हम लोग न जा पाएं। हिंदू जाग गए है इसलिए ईद पर अब BJP के लोग किट बांट रहे हैं। इनको तुष्टिकरण करना है। अभी तक हिंदू को गुमराह करते थे, अब मुसलमानों को गुमराह करना चाह रहे हैं। बीजेपी का वोट बैंक खिसक गया है।

हिंदुओं से सीखें धार्मिक अनुशासन… सड़क पर नमाज न पढ़ने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की सलाह

वहीं, वक्फ बिल पर अखिलेश यादव ने दो टूक कहा कि हम इस बिल के खिलाफ हैं। क्योंकि बीजेपी हर जगह अपना कंट्रोल चाहती है। ये संविधान के खिलाफ़ है। अखिलेश ने कहा, “देश की अधिकांश पार्टियां इस विधेयक के खिलाफ हैं। राजनीतिक दल इसका विरोध करेंगे। समाजवादी पार्टी भी इस विधेयक के खिलाफ है। हम संसद में इसका विरोध करेंगे।”

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

अब इन शहरों में आज से नहीं मिलेगी शराब, सीएम ने बताया एतिहासिक कदम

Next Post

निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश की बढ़ी मुश्किलें, शुरू हुई विभागीय जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

Pratap Singh Baghel
उत्तर प्रदेश

प्रताप सिंह बघेल को माध्यमिक शिक्षा और अनिल भूषण चतुर्वेदी को बेसिक शिक्षा की कमान

01/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

01/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सुरक्षित बचपन और समृद्ध किसान, डबल इंजन सरकार की यही है पहचान: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
Twisha Sharma Case
Main Slider

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह और समर्थ के साथ स्पॉट पर पहुंची CBI, डमी से करेगी सीन रीक्रिएट

01/06/2026
Roadways contract workers attempt self-immolation
Main Slider

लखनऊ में रोडवेज संविदाकर्मियों का आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

01/06/2026
Next Post
Abhishek Prakash

निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश की बढ़ी मुश्किलें, शुरू हुई विभागीय जांच

यह भी पढ़ें

नवरात्रि व्रत में इन फूड्स का करें इस्तेमाल, नियम भी नहीं टूटेंगे और हेल्दी भी रहेंगे

07/10/2021
नीतीश कुमार nitish kumar

अपराधी इजाजत लेकर नहीं करता है हत्या, दोषियों को दी जाएगी कड़ी सजा : नीतीश

15/01/2021
Fake Anamika Shukla arrested

फर्जी अनामिका शुक्ला लखनऊ से गिरफ्तार, घोषित था इतना इनाम

21/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version