• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘राजनीति में कुर्बानी के लिए कोई जगह नहीं…’, अखिलेश यादव की महाविकास अघाड़ी को दो टूक

Writer D by Writer D
27/10/2024
in उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई/लखनऊ। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के प्रमुख दल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) के बीच 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर सहमति बनी है, लेकिन विपक्षी गठबंधन ने 33 सीटों पर अभी फैसला नहीं लिया है। हालांकि कांग्रेस ने 87 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एमवीए से सीट न मिलने की स्थिति में अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है। अखिलेश ने कहा कि राजनीति में कुर्बानी के लिए कोई जगह नहीं है।

दरअसल, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इंडिया गठबंधन के तहत महाराष्ट्र में एमवीए से कुछ सीटें चाहते हैं, लेकिन विपक्षी गठबंधन की ओर से इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गयी है। इस बीच दिल्ली में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने रविवार को दो टूक कहा, “समाजवादी पार्टी के प्रदेश (महाराष्ट्र) अध्यक्ष फैसला करेंगे।

पहले हम गठबंधन में रहने की कोशिश करेंगे। लेकिन अगर वे (एमवीए) हमें गठबंधन में नहीं रखेंगे, तो हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जहां हमें वोट मिलेंगे या जहां हमारा संगठन काम कर रहा है। हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जिनसे गठबंधन को नुकसान नहीं होगा। राजनीति में कुर्बानी के लिए कोई जगह नहीं है।” सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने साफ कहा है कि हम चुनाव लड़ेंगे। पार्टी महाराष्ट्र में एमवीए से 12 सीटें मांग रही है।

हर पात्र व्यक्ति को दिलाएं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी से पांच सीटें- धुले सिटी, भिवंडी पूर्व, मानखुर्द, भिवंडी पश्चिम और मालेगांव सेंट्रल सीट मांगी थी। लेकिन, शिवसेना (यूबीटी) ने धुले सिटी से अनिल कोटे, कांग्रेस ने मालेगांव सेंट्रल से एजाज बेग और भिवंडी पश्चिम से दयानंद मोतीराम को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

ऐसे में अखिलेश (Akhilesh Yadav) की पार्टी ने जिन सीटों पर दावा ठोका था, उनमें से सिर्फ भिवंडी पूर्व और मानखुर्द पर एमवीए ने उम्मीदवार नहीं उतारा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के गठबंधन से बाहर होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

Tags: akhilesh yadavmaharashtra electionsmahatashtra newsNational news
Previous Post

हर पात्र व्यक्ति को दिलाएं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री

Next Post

गोचर भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ योगी सरकार का अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Next Post
pasture land

गोचर भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ योगी सरकार का अभियान

यह भी पढ़ें

Hartalika Teej

हरतालिका तीज कब है, इस विधि से करें गौरी-शंकर की पूजा

17/08/2024

भारतीय धाविका दुती चंद बेच रही है, ट्रेनिंग के लिए अपनी बीएमडब्ल्यू 3 सीरिज कार

15/07/2020
Sushant Singh Rajput सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक आत्महत्या थी, हत्या नहीं: एम्स पैनल प्रमुख

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version