• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव में बेईमानी करने वालों की जाएगी नौकरी, पेंशन और पीएफ, अखिलेश ने अधिकारियों को दी चेतावनी

Writer D by Writer D
20/11/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर हो रही वोटिंग के बीच सपा प्रमुख अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग की इंद्रिया काम नहीं कर रही हैं। न उसे सुनाई दे रहा है और न ही दिखाई।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बीजेपी ये चुनाव वोट से नहीं खोट से जीतना चाहती है। बीजेपी हार के डर से पूरे प्रशासन पर दबाव बना रही है। मैं मतदाताओं से अपील करूंगा कि डटे रहें और वोट डालकर ही आएं।

बीजेपी का सिंहासन हिल रहा है- अखिलेश (Akhilesh Yadav) 

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि, ‘इनका सिंहासन हिल रहा है, इसलिए विपक्ष के लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं। पुलिस वोटर्स को रोक रही है। चुनाव आयोग मूक दर्शक बना हुआ है।’ अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को चुनाव में हार का डर सता रहा है, इसलिए वह बेईमानी पर उतर आई है। उन्होंने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं और वोटर्स से धांधली करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सबूत जुटाने को कहा है। अखिलेश ने बताया कि समाजवादी साथी गड़बड़ी से जुड़े सारे वीडियो और फोटो जुटा रहे हैं, पुलिस के लोग जो शामिल हैं उनके नाम और पद की भी जानकारी जुटाई जा रही है, हम इनके खिलाफ कोर्ट जाएंगे, कोर्ट किसी को भी नहीं छोड़ेगा।

‘चुनाव का परिणाम हमारे पक्ष में आएगा’

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दावा किया कि चुनाव का परिणाम हमारे पक्ष में आएगा लेकिन कल को कोर्ट का फैसला इन बेईमान अधिकारियों के खिलाफ आएगा। उन्होंने कहा कि ‘सबकी नौकरी, पीएफ, पेंशन छिन जाएगी और इनके बच्चे, परिवार, रिश्तेदार समाज में बनी बनाई इज्जत जाएगी। बेईमानी का ठप्पा लगेगा और जनता इन्हें किस निगाह से देखेगी यह कहने की जरूरत नहीं है।’ अखिलेश यादव ने बताया कि सुबह से उनकी दो बार चुनाव आयोग के अधिकारियों से बात हुई है और आयोग ने उन्हें भरोसा दिया है कि बेईमान अधिकारियों के खिलाफ सबूत दें तो कार्रवाई की जाएगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का बड़ा आरोप

अखिलेश यादव ने पुलिस और बूथ पर मौजूद अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्य तौर पर मीरापुर विधानसभा में अधिकारियों ने वोटर आईडी छीन लिया है, और खुद अंदर मतदान करवा रहे हैं। ऐसे अधिकारियों की मैं जानकारी जुटाउंगा। कई बूथ पर एक-एक मतदाता समाजवादी पार्टी को वोट देने जा रहा है लेकिन पीठासीन अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। ये हारने वाले हैं डरे हुए हैं और इसलिए हमारे वोटर्स को रोक रहे हैं।

Tags: akhilesh yadavup by elections
Previous Post

UP By-Election: 11 बजे तक 20.51 फीसदी ​वोटिंग, कुंदरकी सीट पर सबसे अधिक, गाजियाबाद में सबसे कम मतदान

Next Post

‘वोट डालने वाले का चेहरा देखा जाएगा…’, यूपी में मतदान के बीच बुर्का विवाद पर EC का बयान

Writer D

Writer D

Related Posts

Encounter
उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब ढेर, दरोगा भी घायल

26/06/2026
hair
फैशन/शैली

लंबे बालों के लिए अप्लाई करें ये जेल, आजमाते ही दिखेगा असर

26/06/2026
Prickly Heat
फैशन/शैली

गर्मियों में घमौरियां से हैं परेशान, छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

26/06/2026
curd capsicum vegetable
Main Slider

कभी भी बनाएं ये टेस्टी सब्जी, सीखिए बनाने का तरीका

26/06/2026
glowing skin
फैशन/शैली

फेस ग्लो के लिए करें इस फूल का इस्तेमाल, जानें फायदे

26/06/2026
Next Post
Burqa

'वोट डालने वाले का चेहरा देखा जाएगा...', यूपी में मतदान के बीच बुर्का विवाद पर EC का बयान

यह भी पढ़ें

तीन तलाक

औरैया : तीन तलाक देने वाले पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

27/09/2020
Fake DigiLocker App: सरकारी चेतावनी! फर्जी ऐप से डेटा चोरी का खतरा, ऐसे करें असली की पहचान

सरकारी चेतावनी: फर्जी ऐप से डेटा चोरी का खतरा, ऐसे करें असली ऐप की पहचान

02/12/2025
AK Sharma

कैबिनेट मंत्री ने दिलाया बड़ागांव में फेयर बस स्टॉप, नई बस सेवा का किया उद्घाटन

15/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version