• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, सपा की सभी इकाइयां की भंग

Writer D by Writer D
03/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली करारी हार के बाद आज अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। समाजवादी पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, सहित राष्ट्रीय, राज्य कार्यकारिणी को भंग किया गया है।

हाल ही में हुए लोकसभा उपचुनाव में सपा में तगड़ा झटका लगा है। रामपुर और आजमगढ़ में हुए लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की। यह दोनों ही सीटें सपा की गढ़ मानी जाती थीं। कहा जा रहा है कि बीजेपी ने उपचुनाव में सपा और अखिलेश यादव के ‘एमवाई’  (मुस्लिम-यादव) फैक्टर को तार-तार कर दिया है। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मस्लिमों ने एकमुश्त होकर सपा को वोट किया था।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने तत्काल प्रभाव से सपा उ.प्र. के अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय,राज्य, जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 3, 2022

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस साल यूपी विधानसभा चुनाव में मिली हार और उसके बाद रामपुर और आजमगढ़ जैसे पार्टी के बड़े गढ़ों को लोकसभा उपचुनाव में गंवा देने के बाद पहली बार बड़ा ऐक्‍शन लिया है। बता दें कि अखिलेश ने यूपी विधानसभा चुनाव में सत्‍ता से दूर रह जाने के बाद भी 111 सीटों पर मिली जीत को उपलब्धि के रूप में पेश किया।

शिंदे सरकार की पहली जीत, राहुल नार्वेकर बने विधानसभा अध्यक्ष

उन्‍होंने सपा को मिले वोटों के आधार पर हार स्‍वीकार नहीं की। लेकिन आजमगढ़ और रामपुर में मिली करारी हार के बाद उनके इस बड़े ऐक्‍शन को सपा में आने वाले दिनों में बड़ी तैयारी शुरू होने के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि अखिलेश अब पार्टी में हर स्‍तर पर जवाबदेही तय करने और टीम को नए सिरे से मजबूत बनाने में जुट गए हैं।

पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अभी से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में भी जुट गए हैं। वह पार्टी की इकाइयों को भंग करने के बाद नए सिरे से गठन की प्रक्रिया जल्‍द शुरू करेंगे। संगठनात्‍मक चुनाव भी कराए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इससे पार्टी को निचले स्‍तर पर सक्रिय करने में मदद मिलेगी।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newspolitical newsSamajwadi partyup news
Previous Post

शिंदे सरकार की पहली जीत, राहुल नार्वेकर बने विधानसभा अध्यक्ष

Next Post

हनुमान मंदिर में युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Next Post
murder

हनुमान मंदिर में युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

ED

नई आबकारी नीति मामले में ED की बड़ी कार्यवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

14/10/2022

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को दी अपनी राय

27/06/2021
Kidnap

अपहृत युवक बरामद, पुलिस ने ममेरे भाई को दबोचा

13/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version