• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नई आबकारी नीति मामले में ED की बड़ी कार्यवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

Writer D by Writer D
14/10/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
ED

ED

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नई आबकारी नीति (New Excise Policy Case) में कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली के 25 जगहों पर छापेमारी (ED Raids) की है। अधिकारियों ने बताया है कि जिन परिसरों की तलाशी ली गई है, वे शराब के व्यापार और वितरण से जुड़े निजी प्रतिष्ठान हैं। जांच एजेंसी इस मामले में अभी तक कई स्थानों पर छापे (ED Raids)  मार चुकी है।

बता दें दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच कराए जाने की सिफारिश की थी। उपराज्यपाल ने इस मामले में 11 आबकारी अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया था। इसी के बाद से यह शराब नीति जांच के दायरे में है।

नई आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने सितंबर में दिल्ली समेत करीब 30 जगहों पर छापा मारा था। ईडी की छापेमारी पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि पहले सीबीआई के छापे मारे गए, कुछ नहीं मिला। अब ईडी की छापेमारी में भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में जो शिक्षा का माहौल बना हुआ है, अरविंद केजरीवाल जी जो काम कर रहे हैं, उसे रोकने का काम हो रहा है, लेकिन उसे रोक नहीं पाएंगे।

शराब घोटाले में अबतक तीन की गिरफ्तारी

आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने 17 अगस्त को केस दर्ज किया था। इसके बाद सबसे पहले शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया। इसके तत्काल बाद सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया।वहीं, इस मामले में अभिषेक बोइनपल्ली की भी गिरफ्तारी हुई है। उसके खिलाफ फ्रेमिंग व इंप्लीमेंटेशन का आरोप है। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की इस मामले में दर्ज उस प्राथमिकी से संबंधित है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य को आरोपी बनाया गया है।

अंधाधुंध फायरिंग में पुलिस अफसर समेत पांच की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सिसोदिया के घर पर सीबीआई ने की थी छापेमारी

बता दें कि 19 अगस्त को नई आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के बाद ईडी ने भी सिसोदिया केस की फाइल सीबीआई से ली थी। सीबीआई की ओर से इस मामले में कुल 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम पहले नंबर पर है।

Tags: delhi newsED Raidsliquor scam caseNational news
Previous Post

अंधाधुंध फायरिंग में पुलिस अफसर समेत पांच की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को बड़ी राहत, अब इस देश में पढ़ाई करेंगे पूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Uttarakhand Police receives national honour
राजनीति

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

20/06/2026
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ : मुख्यमंत्री धामी

20/06/2026
The roof of the Maruti temple collapsed.
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मारुति मंदिर की छत गिरी; मलबे में दबे 20 से 25 श्रद्धालु

20/06/2026
Next Post
Medical Students

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को बड़ी राहत, अब इस देश में पढ़ाई करेंगे पूरी

यह भी पढ़ें

murder

महज 18 सौ रुपये के लिए की थी दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

02/01/2022

कांग्रेस में रहकर BJP से डरने वाले RSS जॉइन करे, हमें निडर लीडर्स की जरूरत – राहुल गांधी

16/07/2021
Contestants of Khatron Ke Khiladi 11 were welcomed by dog at airport

खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट का एयरपोर्ट पर कुत्ते ने किया स्वागत

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version