• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य में लैंडस्लाइड से लेहमनाली समेत तीन नेशनल हाईवे बंद

Writer D by Writer D
16/09/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में औट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले संदली मोड़ के पास पहाड़ी दरकने से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया है।

वहीं, मनाली में नेहरू कुंड के पास बड़ी चट्टान सड़क पर आ गिरी, जिससे लेहमनाली हाईवे बंद हो गया है। वहीं, किन्नौर में चौरा गेट पर बड़े बड़े पत्थर हाईवे पर गिरे हैं और यह मार्ग भी बंद है। ऐसे में धूप खिलते ही लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। गुरुवार सुबह मौसम साफ बना हुआ है और धूप निकली है।

मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पहाड़ी दरकने का लाईव वीडियो भी सामने आया है, जिसे वहां पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाईल पर रिकार्ड किया है। बुधवार शाम 5 से 6 बजे के बीच यह लैंडस्लाइड हुआ है। यहां पर फोरलेन निर्माण के लिए एनकेसी कंपनी द्वारा कटिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान ही पहाड़ी से स्लाईड होने लग गया। देखते ही देखते पहाड़ी का एक हिस्सा धराशाही हो गया, जिसका सारा मलबा हाईवे पर आ गिरा है। मलबा अधिक होने और रात हो जाने के चलते अभी इसे नहीं हटाया जा सका है।

एसएचओ औट ललित महंत ने बताया कि गुरुवार सुबह तक हाईवे को यातायत के लिए पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा।

एसएचओ औट ललित महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह तक हाईवे को यातायत के लिए पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडी की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को बाया कटौला रोड़ पर डायवर्ट कर दिया गया है। यहां से फिलहाल छोटे वाहनों को ही भेजा जा रहा है। वहीं, किन्नौर जिले के चौरा पुल के नजदीक पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें गिरने से एनएच-5 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. यहां पर किन्नौर जिले का प्रदेश से संपर्क कट गया है।

चलती बाइक में हुआ विस्फोट, धमाके में उड़े सवार के चिथड़े

हिमाचल में 25 सितंबर के बाद मॉनसून विदा हो जाएगा. ऐसे में विदाई से पहले मॉनसून मुखर हुआ है। बुधवार को धर्मशाला और पालमपुर में बादल बरसे, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कई दिनों बाद प्रदेश में मौसम खुलने से लोगों को हल्की राहत मिली। अब 18 और 19 सितंबर को मध्य पर्वतीय जिलों और मैदानी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को नदी नालों से दूर रहने की अपील की गई है. प्रदेश को बारिश से अब तक करीब 950 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

Tags: himachal pradesh newslandside in himachal pradeshlandslideNational news
Previous Post

चलती बाइक में हुआ विस्फोट, धमाके में उड़े सवार के चिथड़े

Next Post

रातोंरात करोड़पति बन गए दो छात्र, खाता चेक करने वालों की लगी लाइन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
Money

रातोंरात करोड़पति बन गए दो छात्र, खाता चेक करने वालों की लगी लाइन

यह भी पढ़ें

suicide

शराब पीने से मना करने पर क्षुब्ध अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

20/02/2021
AK Sharma

किसी भी देश व प्रदेश के विकास में इकोनाॅमी ग्रोथ के इंजन के रूप में कार्य करती हैं ऊर्जा: एके शर्मा

23/02/2024
Kitchen

रसोई में इस दिशा में लगवाएं खिड़की, घर आएगी सुख-शांति

13/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version