• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

Writer D by Writer D
02/07/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस व्यवस्था निष्पक्ष नहीं रह गई है और थाने भाजपा के इशारे पर चल रहे हैं।

सपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि पुलिस का ध्यान केवल वसूली पर है और प्रदेश में आम लोगों को कहीं भी न्याय नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है और मीडिया के लिए निर्धारित बजट का भी दुरुपयोग किया जा रहा है।

राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह मामला अब गांव-गांव तक पहुंच चुका है। उन्होंने दावा किया कि इस घटना का असर जनता पर पड़ेगा और भाजपा को न चंदा मिलेगा, न चढ़ावा और न ही वोट।

उन्होंने कहा, “मर्यादा का पहला नाम भगवान राम हैं और दूसरा नाम संविधान है। जिन्होंने भगवान राम के नाम पर राजनीति की, वही आज उनके साथ भी विश्वासघात कर रहे हैं।”

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग ‘एक देश, एक चुनाव’ की बात करते हैं, वे समय पर प्रधान पद का चुनाव तक नहीं करा पाए। उन्होंने चढ़ावा चोरी मामले का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह के कृत्यों को भगवान राम भी कभी माफ नहीं करेंगे।

दरअसल, 4 अप्रैल से शुरू हुई सिख सामाजिक न्याय यात्रा का सोमवार को समापन हुआ। इस अवसर पर यात्रा में शामिल सिख समुदाय के प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

Tags: akhilesh yadav
Previous Post

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश

Next Post

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

12/09/2026
Next Post
ISRO

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

यह भी पढ़ें

SBI

कल से लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगा SBI, आज ही निपटा लें जरूरी काम

22/05/2026
Coconut Oil

इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन के लिए लगाए ये फेस पैक

14/11/2025

शौर्य और पराक्रम के बिना शांति और सौहार्द संभव नहीं: मुख्यमंत्री योगी

24/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version