• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड को लेकर यूपी में अलर्ट, सीएमओ को चौकसी बढ़ाने के निर्देश

Writer D by Writer D
21/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
covid
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। चीन में फिर से कोविड (Covid) का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसके मद्देनजर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग जाँच से लेकर उपचार तक की व्यवस्था शुरू करें। एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ाने, संक्रमण प्रभावित देशों की यात्रा से लौटे लोगों की जाँच कराने के निर्देश दिये गये हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग कराई जायेगी ताकि वायरस के वैरिएंट का पता लगाया जा सके।

बुधवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश के सभी सीएमओ और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण प्रभावित देश से आने वाले यात्रियों की जाँच सुनिश्चित की जाये। जीन सिकवेसिंग कराई जाये। इससे नए वैरिएंट का सटीक पता लगाया जा सके। सर्दी-जुकाम और बुखार समेत अन्य लक्षण वाले यात्रियों को चिन्हित करें। कोविड संदिग्ध के नमूने लेकर जाँच कराई जाये। इस दौरान यात्रा से लौटे लोगों को होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी जाये। स्वास्थ्य विभाग विदेश की यात्रा से लौटे लोगों की सूची बनाये। 12 से 14 दिन तक उनकी सेहत का हाल लें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जाये।

जाँच व उपचार के इंतजाम करें

कोविड (Covid) संक्रमितों की भर्ती की व्यवस्था करें। ऑक्सीजन से लेकर आरटीपीसीआर, सीटी स्कैन, एक्सरे, पैथोलॉजी की जाँच से जुड़े संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था कर लें। मास्क, पीपीई किट व ग्लब्स आदि भी पर्याप्त मात्रा में जुटा लें। उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की व्यवस्था करें।

कोरोना की आहट पर सरकार अलर्ट, एयरपोर्ट पर शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि चीन में संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ गया है। सावधानी बरतकर कोविड के खतरों से खुद को बचा सकते हैं। भीड़-भाड़ में बिना जरूरत जाने से बचें। मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि जागरूकता से कोरोना को मात दी सकती है। सतर्कता बरतें। दिशा-निर्देशों का पालन करें। इससे आसानी से संक्रमण से मुकाबला किया जा सकता है।

Tags: Brajesh PathakCorona alertcorona newscorona updtesCOVID-19Lucknow Newsup news
Previous Post

कोरोना की आहट पर सरकार अलर्ट, एयरपोर्ट पर शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग

Next Post

विद्युत अभियन्ताओं की मेहनत से 24 घंटे बिजली देने की ओर प्रदेश बढ़ रहा

Writer D

Writer D

Related Posts

Must eat seasonal vegetable 'Masala Jackfruit' Know the recipe
Main Slider

जरूर खाए मौसमी सब्जी ‘मसाला कटहल’ जानिए विधि

07/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are fond of eating paan, then make pan-gulakand at home
Main Slider

पान खाने के शौक़ीन हैं तो, घर पर ही बनाए पान-गुलकन्द

07/05/2026
Women should pay special attention during pregnancy
Main Slider

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं रखें खास ध्यान

07/05/2026
shrikhand
Main Slider

खाने के बाद मीठे में खाएं घर का बना श्रीखंड

07/05/2026
Next Post
Somendra Tomar

विद्युत अभियन्ताओं की मेहनत से 24 घंटे बिजली देने की ओर प्रदेश बढ़ रहा

यह भी पढ़ें

Xi Jinping

शी जिनपिंग तीसरी बार बने चीन के राष्ट्रपति

10/03/2023
corona positive

मां कोविड निगेटिव लेकिन नवजात बच्ची निकली पॉजिटिव, जानें पूरा मामला

27/05/2021
Nitin Gadkari took a dip in the Triveni Sangam

उत्तर प्रदेश ने कठिन कार्य को भी सरलतापूर्वक बनाया संभवः नितिन गडकरी

16/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version