• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रांस गंगा सिटी, उन्नाव में जल्द स्थापित होगा एलिम्को का वेयरहाउस

Writer D by Writer D
30/08/2024
in उत्तर प्रदेश, उन्नाव, राजनीति
0
Alimco

Alimco will set up its warehouse in Trans Ganga City

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सपने को साकार करने में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्राधिकरण ने प्रदेश सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अपनी नीतियों में भी बदलाव करते हुए बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित किया है। इसी कड़ी में, प्राधिकरण ने ट्रांस गंगा सिटी (Trans Ganga City) में एलिम्को (Alimco) को वेयरहाउस की स्थापना के लिए 13,532.82 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की है। इस वेयरहाउस की स्थापना से 1 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ होने की संभावना है।

दिव्यांगों को पुनर्वास सहायता प्रदान करता है एलिम्को (Alimco)

मालूम हो कि एलिम्को (Alimco) एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है, जो भारत सरकार के अंतर्गत आता है। इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों को पुनर्वास सहायता प्रदान करना है। यह निगम दिव्यांग व्यक्तियों के लिए ‘स्टेट ऑफ़ द आर्ट’ सहायक उपकरण और साधनों का निर्माण करता है और एडिप (एकीकृत दिव्यांगजन सहायता योजना) और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है।

एलिम्को (Alimco) न केवल इन उपकरणों का मैन्युफैक्चर करता है, बल्कि दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान करता है। इसके प्रमुख उत्पादों में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और कान के पीछे की हियरिंग एड मशीन शामिल हैं।

ई-कॉमर्स के माध्यम से एक नए युग का हुआ सूत्रपात- योगी आदित्यनाथ

इसके अलावा, कंपनी वृद्ध जन और दिव्यांगजनों के ऊपरी और निचले अंगों के लिए ऑर्थोटिक और प्रोस्थेटिक उपकरण, स्पाइनल ब्रेसेस, सर्वाइकल कॉलर, ट्रैक्शन किट्स, और पुनर्वास सहायता जैसे व्हीलचेयर, क्रचेस, और ट्राई व्हीलर भी बनाती है।

कमर्शियल भूखंडों के लिए उपलब्ध है भूमि

औद्योगिक भूखंडों के अलावा, ट्रांस गंगा क्षेत्र में कमर्शियल भूखंडों के लिए भूमि उपलब्ध है, जिसमें क्लब के लिए 5,443 वर्ग मीटर, सामुदायिक केंद्र के लिए 4,034 वर्ग मीटर, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए 9,643 वर्ग मीटर, अस्पताल के लिए 19,769 वर्ग मीटर, बहुउद्देश्यीय हॉल (बैंक्वेट हॉल) के लिए 5,320 वर्ग मीटर, कार्यरत महिला छात्रावास के लिए 4,751 वर्ग मीटर, ऑफिस/BPO-1 के लिए 7,832 वर्ग मीटर, पेट्रोल/CNG फिलिंग स्टेशन के लिए 2,504 वर्ग मीटर, और सेक्टर शॉपिंग के लिए 14,237 वर्ग मीटर शामिल हैं।

इन भूखंडों को यूपीसीडा ई-नीलामी के माध्यम से खरीदा जा सकता है। जिसकी अंतिम तारीख 3 सितम्बर 2024 है।

Tags: Alimcounnao newsup news
Previous Post

पुलिस भर्ती परीक्षा, चौथा दिन: 11 एफआईआर दर्ज की, 13 को भेजा जेल

Next Post

प्रत्येक विभाग अपनी कार्य प्रणाली में करें नवाचार का प्रयोगः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
Next Post
CM Yogi

प्रत्येक विभाग अपनी कार्य प्रणाली में करें नवाचार का प्रयोगः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

I.N.D.I.A

विशेष संसद सत्र के एजेंडा का खुलासा करे सरकार: I.N.D.I.A

06/09/2023

कंगना रनौत बोली- ‘राम मंदिर भूमि पूजन मेरी अगली फिल्म का होगा हिस्सा’

06/08/2020
AK Sharma

युवाओं को मिलेगा हुनर मऊ में लौटेगी खुशहाली और मुस्कान: एके शर्मा

08/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version