• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ई-कॉमर्स के माध्यम से एक नए युग का हुआ सूत्रपात- योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
30/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने की दिशा में प्रयासरत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म को नए युग की शुरुआत करने वाला कदम बताया। शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने ने फ्लिपकार्ट (Flipkart) के उन्नाव व वाराणसी में वेयरहाउस का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर ओडीओपी विक्रेताओं के अनुभव साझा करने के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमने डिजाइन, तकनीक, मार्केट समेत विभिन्न पहलुओं पर कार्य करके हमने पैकेजिंग और एक्सपोर्ट पर फोकस किया। लेकिन इसको और गति देने का कार्य तब हुआ जब फ्लिपकार्ट ग्रुप हमारे साथ जुड़ा और ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म के रूप में जब उसने सेवाएं देनी प्रारंभ की तो ओडीओपी योजना न केवल प्रदेश बल्कि देश व दुनिया में प्रसिद्धि पाती दिखाई दी। स्वभाविक रूप से ई-कॉमर्स के माध्यम से एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। उन्होंने कहा कि यह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे रहा है और हर नागरिक को, फिर चाहें व शहर में हो या फिर गांव में, उसे इस प्लैटफॉर्म के माध्यम से दुनिया के किसी भी मार्केट तक अपने प्रोडक्ट को पहुंचाने का सामर्थ्य प्राप्त हुआ है जो पहले कठिन था और असंभव सा लगता था। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश में वेयरहाउसिंग नीति का लाभ लेकर कंपनियों को इस क्षेत्र में असीम संभावनाओं पर कार्य करने का भी आह्वान किया।

आज से नहीं, सैंकड़ों वर्षों से है प्रदेश में एमएसएमई का बेस

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक निवेश के अभियान को एक नई गति देते हुए फ्लिपकार्ट कंपनी द्वारा उन्नाव व वाराणसी में अत्याधुनिक वेयरहाउसेस के लोकार्पण पर सीएम योगी (CM Yogi) ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि प्रदेश में एमएसएमई का एक बेस आज से नहीं बल्कि विगत सैंकड़ों वर्षों से है। लेकिन, समय के अनुरूप तकनीक, डिजाइन, पैकेजिंग समेत विभिन्न पहलुओं पर बदलते वक्त की मांग के अनुसार कार्रवाई न करने और ठोस कार्ययोजना न बनाए जाने के कारण पिछले तीन चार दशकों से दम तोड़ रहा था। इसका कोई प्रोत्साहन नहीं था।

2017 में जब प्रदेश में हमारी सरकार बनी तब प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तो हमने प्रदेश में अपने एमएसएमई सेक्टर की मैपिंग करना शुरू किया। फिर, इसके उत्पादों को हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के रूप में प्रमोट करना प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि मैंने उस समय विभाग के अधिकारियों से कहा था कि हमें अपने प्रदेश के परंपरागत उत्पादों को एक प्लैटफॉर्म देना होगा जो आम जनता को अपनी ओर आकर्षित कर सके। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने ओडीओपी योजना को आगे बढ़ाया था।

तकनीक ने कर दिखाया असंभव को संभव

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि दुनिया के किसी भी मार्केट तक अपने प्रोडक्ट को पहुंचाने का कार्य पहले कठिन लगता था मगर आज तकनीक ने इस असंभव से दिखने वाले कार्य को न केवल संभव बनाया, बल्कि इसे नई दिशा भी दी। इसी दिशा में आज लखनऊ कमिश्नरी से जुड़े हुए जनपद उन्नाव में व दूसरा प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विख्यात वाराणसी में स्थापित किया गया है। हम देख सकते हैं कि कितने जॉब इससे क्रिएट हो सकते हैं, साथ ही वेयरहाउस होने के कारण आप अच्छी सर्विसेस दे पाते हैं जो जिससे प्रत्येक ग्राहक के साथ न्याय किया जा सकता है।

इससे कालाबजारी भी थमेगी क्योंकि इससे मोनोपॉली टूटती है। साथ ही, किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं होगी जो कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करने के साथ ही विभिन्न अवसरों के द्वार खोल देता है। यह प्लैटफॉर्म कितना प्रभावी है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस माध्यम से हम एक जगह से पूरे शहर, पूरे प्रदेश और देश व दुनिया में अपने प्रोडक्ट्स की पहुंच बना सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की नीतियों का और एमओयू के माध्यम से प्रदेश में फ्लिपकार्ट बड़े स्तर पर कार्य कर रही है।

मातृशक्ति को बढ़ावा देने के साथ ही आय में बढ़ोत्तरी का भी बन रहा माध्यम

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में मातृशक्ति को बढ़ावा देने और आत्म निर्भर बनाने के लिए हमने तीन मेगा ग्रुप्स के साथ करार किए थे और ये प्रयास अब रंग दिखाने लगे हैं। लखनऊ में राधिका ने सेल्फ इंप्लॉयड वुमन एसोसिएशन के माध्यम से चिकन कुर्ता व चिकन साड़ी को कारोबार को बढ़ाया ही साथ ही प्रत्येक महिला वर्करों की आमदनी बढ़ाने का मार्ग भी प्रशस्त किया जो कि अभिनंदनीय कार्य है। इसी तरह शिवांनी वर्मा ने हैंडमेड ज्वेलरी व होम डेकोर सेक्टर में कार्य करते हुए मार्केट उपलब्ध कराने का कार्य ई कॉमर्स प्लैटफॉर्म ने उपलब्ध कराया है। इसमें फ्लिपकार्ट का बड़ा योगदान है और इसके लिए फ्लिपकार्ट बधाई का पात्र है।

90 से लेकर 96 लाख एमएसएमई यूनिट हैं उत्तर प्रदेश में संचालित

उत्तर प्रदेश देश के अंदर सबसे अधिक एमएसएमई यूनिट वाला राज्य भी है। 90 से लेकर 96 लाख एमएसएमई यूनिट संचालित हैं। उत्तर प्रदेश इस लिहाज से भी पहला राज्य है जिसने प्रत्येक एमएसएमई यूनिट से जुड़े उद्यमी को लाख रुपए की सुरक्षा बीमा का कवर भी दिया है। सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी स्कीम के माध्यम से हम 10 लाख ऐसे नए उद्यम की स्थापना का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। फ्लिपकार्ट अब एक विश्वास के रूप में उनके प्रोडक्ट को मार्केट में पहुंचाने का कार्य करेगा। ये दोनो वेयरहाउस का लोकार्पण इस दिशा में एक प्रमाणित आश्वासन है। यह नए रोजगार के सृजन के साथ उत्तर प्रदेश के उद्यमियों के मन में नया विश्वास उत्पन्न करने सहायक सिद्ध होगा।

अयोध्या में जल्द ही राम की पैड़ी पर बनेगी मुंबई के जुहू जैसी ‘चौपाटी’

कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग तथा खादी व ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी, प्रदेश के मुख्य सचिव तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह, एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, इनवेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश तथा फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार व अन्य मौजूद रहे। ऑनलाइन माध्यमों से ओडीओपी प्रोडकट्स को बेचने वाले विक्रेताओं ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने फीडबैक साझा किए।

Tags: cm yogiflipkart wrehouseLucknow News
Previous Post

अयोध्या में जल्द ही राम की पैड़ी पर बनेगी मुंबई के जुहू जैसी ‘चौपाटी’

Next Post

दिनदहाड़े पूर्व प्रधान पर को गोलियों से भूना, आपसी रंजिश में की गई हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post

दिनदहाड़े पूर्व प्रधान पर को गोलियों से भूना, आपसी रंजिश में की गई हत्या

यह भी पढ़ें

Karva Chauth

चूड़ियों से खूबसूरती में लगते है चार चाँद, रखें इन बातों का ध्यान

23/01/2022
सीएमएस महानगर सील

लखनऊ : कोविड-19 मरीज मिलने के सीएमएस महानगर परिसर को किया गया सील

25/03/2021
UP Police

अब एक्सीडेंट में घायलों को पुलिस की गाड़ी पहुंचाएगी अस्पताल

08/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version