• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में जल्द ही राम की पैड़ी पर बनेगी मुंबई के जुहू जैसी ‘चौपाटी’

Writer D by Writer D
30/08/2024
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, राजनीति
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या । राम नगरी में रामलला की स्थापना के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विकास के विजन को मानों पंख लग गये हैं। अयोध्या में अवस्थापना, पर्यटन समेत विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का विकास किया जा रहा है और सभी निर्माण कार्यों की गति में तेजी लायी जा रही है। इसी क्रम में, अब जल्द ही मुंबई के जुहू चौपाटी की तर्ज पर चौपाटी तैयार की कार्ययोजना पर भी कार्य हो रहा है। यह चौपाटी सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी (Ram ki Paidi) पर बनने जा रही है।

उत्तर प्रदेश आवास विभाग ने अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही अब 4.65 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण सरयू नदी के किनार राम की पैड़ी (Ram ki Paidi) के एक सेक्शन को शानदार चौपाटी में परिवर्तित करता चाहता हैं जहां देश व दुनिया से आने वाले सैलानियों के साथ स्थानीय लोग भी स्वच्छता के साथ निर्मित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे।

आवास विभाग ने दी परियोजना को मंजूरी, दीपोत्सव तक हो जाएगा तैयार

आवास विभाग ने एडीए की इस परियोजना के लिए 04.65 करोड़ रुपए की धनराशि को मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गयी है। वर्तमान समय में हर दिन लाखों लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में, योगी सरकार ने कम खर्च में श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ देने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में को चौपाटी के तर्ज पर फूडिंग एरिया को विकसित करने की योजना बनायी गयी है। यहां छोटी-छोटी स्थायी व अस्थायी दुकानें बनायी जाएंगी।

इन दुकानों पर अयोध्या के लोकल व्यंजनों के साथ-साथ अन्य विविध प्रकार के व्यंजन भी मिलेंगे। चौपाटी के लिए चिह्नित क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण तो किया ही जाएगा, साथ ही स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं का भी खास ख्याल रखा जाएगा, ताकि इधर-उधर गंदगी न फैल सकें। यहां 84 दुकानें व रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी। एडीए के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया की चौपाटी के निर्माण व विकास का कार्य अब तक 45 प्रतिशत पूरा हो गया है। दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी (Ram ki Paidi) पर भव्य चौपाटी का पर्यटक आनंद ले सकेंगे।

सरयू तट के किनारे बनाए जाएंगे चबूतरे

राम की पैड़ी (Ram ki Paidi) पर कुछ जगहें ऐसी भी होंगी जहां सिर्फ चबूतरे बनाए जाएंगे ताकि लोग यहां बैठकर शांति से कुछ वक्त सरयू तट पर बीता सकें। कुछ जगहों पर आधुनिक डिजाइन वाले ठेलों का संचालन भी किया जाएगा। यहां गंदगी को फैलने से रोकने के लिए जगह-जगह डस्टबिन रखवाया जाएगा। साथ ही, पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर विभिन्न प्रकार के निर्माण व विकास कार्यों को भी पूर्ण कराया जाएगा।

Tags: ayodhya newsRam Ki Paidiup newsYogi News
Previous Post

डबल इंजन सरकार ने असंभव को संभव करके दिखाया: सीएम योगी

Next Post

ई-कॉमर्स के माध्यम से एक नए युग का हुआ सूत्रपात- योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ में किया था बाबा साहेब के सपनों पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
Ashish Chauhan
राजनीति

डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण

25/06/2026
Dhami government gave big relief to economically weak families
राजनीति

धामी सरकार की बड़ी सौगात: सिर्फ 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर में तैयार हुई 1872 आवासों की बड़ी परियोजना

25/06/2026
Next Post
CM Yogi

ई-कॉमर्स के माध्यम से एक नए युग का हुआ सूत्रपात- योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

arrested

मतदाताओं में रूपए बांटते ग्राम प्रधान प्रत्याशी के परिजन गिरफ्तार

15/04/2021
CM Vishnu dev Sai

देश के लिए ऐतिहासिक दिन, लागू हुए तीन नए आपराधिक कानून: मुख्यमंत्री साय

02/07/2024
Yadav Manch media launched

यादव समाज के कांक्लेव के साथ, मीडिया चैनल हुआ लांच

18/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version