• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जाफर एक्सप्रेस रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, 30 घंटे बाद सभी 33 लड़ाके मारे गए

Writer D by Writer D
12/03/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Jaffar Express train

Jaffar Express train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस (Jaffar Express Train) पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई आखिरकार पूरी हो गई है। करीब 30 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में पाक सेना ने बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) के सभी 33 लड़ाकों को मार गिराया। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के चार जवान शहीद हो गए, जबकि 21 यात्रियों की मौत पहले ही हो चुकी थी।

मंगलवार को बलोच लड़ाको ने जाफर एक्सप्रेस (Jaffar Express Train) को हाईजैक कर लिया था और यात्रियों को बंधक बना लिया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने इलाके को घेरकर लड़ाकों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया। यह ऑपरेशन बोलान के पहाड़ी और सुरंगों से भरे इलाके में चला, जहां लड़ाकों ने सेना को कड़ी चुनौती देने की कोशिश की। लेकिन पाक सुरक्षाबलों ने रणनीतिक तरीके से सभी लड़ाकों को खत्म कर दिया।

पाकिस्तान रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर 190 लोगों को बचा लिया गया, 37 यात्री घायल हो गए और 57 यात्रियों को बचाकर क्वेटा ले जाया गया है।

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार ISPR के डायरेक्टर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि पाक सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन के परिणामस्वरूप 33 आतंकवादी मार गिराया है और सभी बंधकों को चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित बचा लिया है।

उन्होंने एक पाकिस्तानी समाचार चैनल को बताया कि आतंकवादियों ने 11 मार्च को दोपहर एक बजे ट्रेन को पटरी से उतार दिया था और यात्रियों को बंधक बना लिया था। सुरक्षाबलों ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए सभी बंधकों की सुरक्षित रिहा सुनिश्चित करते हुए रिहा करा लिया है। हालांकि, इस हादसे में 21 यात्रियों और 4 जवानों की की मौत हो गई है।

Pakistan Train Hijack: 104 बंधकों को पाकिस्तानी सेना ने छुड़ाया, 16 BLA लड़ाके ढेर

उन्होंने ये भी बताया कि हादसे में जो जवान मारे गए हैं। वो अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर के जवान हैं। जबकि बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया था कि उन्हें 100 से ज्यादा लोगों को मार दिया है।

इसके इतर पाकिस्तानी रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रेन पर हमला हुआ। तब ट्रेन में 440 यात्री सवार थे। दुर्गम इलाके और बंधकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने वाले आतंकवादियों के बावजूद, सुरक्षा बलों ने एक सुव्यवस्थित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को बचा लिया गया है।

पाक पीएम ने की सीएम सरफराज से बात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगटी से जाफर एक्सप्रेस पर हुए आतंकी हमले को लेकर बातचीत की। इस दौरान सीएम बुगटी ने उन्हें हमले की ताजा स्थिति और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने इस हमले को बेहद घिनौना बताते देते हुए कहा कि पूरा देश इस कायराना हरकत से सदमे में है, लेकिन इससे पाकिस्तान की शांति और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता कमजोर नहीं होगी।

प्रधानमंत्री ने हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। अल्लाह उन्हें जन्नत में ऊंचा मुकाम दे और घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे। आगे पीएम ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को और मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इस हमले में शामिल कई आतंकियों को मार गिराया है।

Tags: Jaffar Express train
Previous Post

CM विष्णुदेव साय ने किया गुलाल होली विशेषांक का विमोचन

Next Post

IIT पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में ACP मोहसिन खान निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Afganistan Airstrike
अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान में ISIS ठिकानों पर हवाई हमला

01/07/2026
Next Post
ACP Mohsin Khan

IIT पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में ACP मोहसिन खान निलंबित

यह भी पढ़ें

Gobhi Masala

इस डिश से बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

19/03/2026

डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही है बिहार सरकार: तेजस्वी यादव

06/12/2020
SO suspend

बुजुर्ग को थाने में बुलाकर SO ने दी गालियां, SP ने किया सस्पेंड

21/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version