• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP और निषाद पार्टी में गठबंधन, मिलकर लड़ेंगी चुनाव : प्रधान

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों के गठबंधन को ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी और निषाद पार्टी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी गई। दोनों के साथ-साथ अपना दल भी गठबंधन में शामिल है, यह भी बताया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ-साथ निषाद पार्टी के संजय निषाद भी शामिल थे।

बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा था कि वह बीजेपी में विलय नहीं करेंगे और निषाद पार्टी अलग से अपने पार्टी चिन्ह से चुनाव लड़ेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘मैं पिछले 3 दिन से यूपी में हूं, निषाद पार्टी के साथ हमारा गठबंधन और मजबूत होगा। 2022 का विधानसभा चुनाव हम आपस में मिलकर मजबूती से लड़ेंगे। ये गठबंधन बीजेपी, निषाद पार्टी और अपना दल का है।’ प्रधान ने कहा कि 2022 चुनाव की तैयारी बीजेपी ने शुरू कर दी है।

GATE 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन, इस महीने होगा एग्जाम

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बीजेपी गठबंधन यूपी चुनाव को पीएम मोदी और सीएम योगी के नाम पर लड़ेगी। वह बोले, ‘जनता को पीएम मोदी और सीएम योगी के काम पर पूरा भरोसा है। ये चुनाव दोनों सरकारों के काम पर लड़ा जाएगा।’

गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी और अपना दल को कितनी सीटें मिलेंगी? इसपर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘सीएम योगी हमारे नेता हैं, सहयोगी की सीटें सम्मान जनक होगी।’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्य सवालों का जवाब देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि किसानों की नाराजगी चर्चा का विषय हो सकता है, लेकिन सरकार ने कृषि क्षेत्र में काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है।

चुनाव से पहले हो रही विभिन्न टिप्पणियों पर प्रधान ने कहा, ‘अब्बाजान, चचाजान पर मत जाइए, विकास के काम में किसी की जाति या धर्म नहीं देखा गया।’ जातिगत जनगणना पर सरकार को घेर रहे विपक्ष के सवालों पर प्रधान ने कहा कि इसके हर कानूनी पहलू पर विचार किया जा रहा है।

बता दें कि निषाद पार्टी और बीजेपी के बीच गठबंधन को लेकर एक मीटिंग के बाद बात बनी थी। यह भी जानकारी सामने आई थी कि जितिन प्रसाद, संजय निषाद और बेबी रानी मौर्य सहित एक और नाम पर चर्चा चल रही है जिनको MLC बनाया जा सकता है।

Tags: bjpdharmendra pradhanLucknow NewsNishad Partysanjay nishadSwatantradev Singhup asssembly election 2022
Previous Post

70 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या, बदमाशों ने दोनों पैर और सिर काटा

Next Post

ओवैसी ने लोकसभा स्पीकर से की सुरक्षा की मांग, जताई हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
Next Post
Asaduddin Owaisi

ओवैसी ने लोकसभा स्पीकर से की सुरक्षा की मांग, जताई हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

CM Dhami

केन्द्र से 13 निर्भया हॉस्टल को मिली स्वीकृति, सीएम धामी ने जताया आभार

28/07/2023
Beaten

मानस इंटर कॉलेज में जमकर चले लाठी-डंडे, छात्र गंभीर रूप से घायल

02/10/2021
Farmer's death due to cold at Ghazipur border

गाजीपुर बार्डर पर किसान की ठंड से मौत, आंदोलन में छाया मातम

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version