• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओवैसी ने लोकसभा स्पीकर से की सुरक्षा की मांग, जताई हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लोकसभा सांसद व एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन औवैसी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली स्थित उनके बंगले पर हुई तोड़-फोड़ के बाद उनकी सुरक्षा को खतरा है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। साथ ही घर पर हुई तोड़-फोड़ की जांच संसद की विशेषाधिकार कमेटी को दी जाए।

बता दें, मंगलवार को हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने ओवैसी के 24-अशोक रोड, नई दिल्ली स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया था और इसके बाद तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शनकारियों ने ओवैसी के घर के बाहर लगी नेम प्लेट, लैंप और खिड़की का शीशा भी तोड़ दिया था। जिस समय यह हमला हुआ उस समय ओवैसी घर पर मौजूद नहीं थे। तोड़-फोड़ की सूचना के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया था।

ओवैसी ने लिखे पत्र में आरोप लगाया कि उनके घर पर हमला करने पहुंचे लोग धारदार हथियारों से लैस थे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी कुल्हाड़ी, लाठी जैसे हथियार लेकर उनके बंगले में पहुंचे थे।

BJP और निषाद पार्टी में गठबंधन, मिलकर लड़ेंगी चुनाव : प्रधान

इस दौरान पत्थरबाजी की गई और घर में लगी नेम प्लेट को भी तोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में सिर्फ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि वहां पर कम से कम 13 लोग मौजूद थे।

ओवैसी ने आरोप लगाया कि हमलावर उनके बंगले में घुसे और वहां मौजूद केयर टेकर राजू लाल को बुरी तरह से पीटा। यहां तक कि मुझे भी जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

Tags: aimimasaduddin owaisiasaduddin owaisi writes a letter to om birlaattack on asaduddin owaisiIndia News in HindiLatest India News UpdatesLok Sabha SpeakerOm Birlaprivileges committee
Previous Post

BJP और निषाद पार्टी में गठबंधन, मिलकर लड़ेंगी चुनाव : प्रधान

Next Post

घर में अकेली दलित महिला से सेल्समैन ने किया दुराचार, मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post
rape

घर में अकेली दलित महिला से सेल्समैन ने किया दुराचार, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

ceasefire

Ceasefire: हमास ने रिहा किए 25 बंधक, इजरायल के 13 नागरिक भी शामिल

24/11/2023
United Airlines

दुनियाभर में एयरलाइंस के सर्वर ठप, कई कंपनियों के विमान नहीं भर पा रहे उड़ान

19/07/2024
Naga Chaitanya

शेरवानी पहने दिखे नागा चैतन्य, कहा शादी को लेकर…

28/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version